Shivpuri News, संजय कॉलोनी के युवक की मिली लाश, गुप्तांग पर चोट के निशान

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना सीमा में स्थित प्रतिज्ञा नशा मुक्ति केन्द्र पर नौकरी करने वाले युवक की लाश गुना शहर के रेलवे स्टेडियम में मिली है। युवक शिवपुरी की संजय कॉलोनी मे निवास करता था। युवक के शरीर पर चोटों के निशान है,प्रथम दृष्टया में उसका मारने से पहले दागा गया है और उसके गुप्तांग पर भी चोट के निशान है। गुना पुलिस ने युवक की पीएम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार 15 फरवरी की सुबह गुना में रेलवे स्टेडियम में एक युवक का शव पड़ा मिला था। युवक की पहचान राहुल उम्र 25 साल पुत्र राजकुमार प्रजापति निवासी संजय कालोनी फिजिकल शिवपुरी के रूप में हुई। 16 फरवरी को उसका पीएम करवाने के बाद परिजन शव को लेकर शिवपुरी आए और उसका अंतिम संस्कार किया।

मृतक के बड़े भाई आशीष प्रजापति का कहना है कि उसका भाई राहुल प्रजापति शिवपुरी के प्रतिज्ञा नशा मुक्ति केंद्र में नौकरी करता था। वहां से नशा मुक्ति केंद्र के संचालक अगम सिंह तोमर ने उनकी जानकारी बिना ही उसे गुना वाले सेंटर पर भेज दिया। इसी क्रम में 14 फरवरी की रात अगम तोमर ने उन्हें सूचना दी कि राहुल सेंटर से गायब गया है। 15 फरवरी की सुबह उसका हो शव रेलवे स्टेडियम में पड़ा मिला।

राहुल के शरीर पर चोटों के निशान होने के साथ साथ दागे जाने के निशान भी थे तथा उसके गुप्तांग पर भी चोट के निशान है। आशीष प्रजापति की मानें तो उसके भाई की हत्या कर शव को फेंका गया है।

इस पूरे मामले में जब नशा मुक्ति केंद्र के संचालक अगम तोमर से बात की गई तो उनका कहना था कि राहुल को दो साल पहले उनके परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था,, बाद में उसके पिता ने कहा कि आप इसे अपने यहीं रख लो। अगम तोमर ने बताया कि लडक़ा केंद्र पर रहने के बावजूद बाहर से नशा करने लगा था।

इसलिए दीवाली के बाद मैंने उसे गुना नशा मुक्ति केंद्र पर भेज दिया था, जिसकी जानकारी उसके परिवार वालों को है। इसके अलावा 14 फरवरी की शाम को वह केंद्र पर चाय पीने के बाद बाइक से सामान खरीदने के लिए बाजार गया था। वहां से यह लौट कर नहीं आया। इस पूरे घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध हैं। मैंने खुद पुलिस का कहा है कि इस पूरी घटना का खुलासा किया जाए।