शिवपुरी में रोजगार, हीरो कंपनी का कैंपस सिलेक्शन, वेतन 17 हजार से शुरू

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के तकनीकी रूप से कुशल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। विश्व की अग्रणी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड अपने हरिद्वार (उत्तराखंड) प्लांट के लिए शासकीय आई.टी.आई. शिवपुरी में एक विशाल कैंपस सिलेक्शन ड्राइव का आयोजन करने जा रही है। यह भर्ती प्रक्रिया 17 फरवरी 2026, मंगलवार को प्रातः 9:30 बजे से शुरू होगी।

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍था के प्राचार्य ने बताया कि अभ्‍यर्थी के पास 10वीं, आईटीआई (एनसीवीटी या एससीवीटी) पास एवं अभ्‍यर्थी ने आईटीआई वर्ष 2023, 2024 में 2025 में उत्तीर्ण की हो, आयु 18 से 26 वर्ष तक होना चाहिए, आईटीआई कैंपस सिलेक्शन हेतु आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि पुरूष अभ्यर्थी फिटर, वेल्डर, मशीनिस्ट, टर्नर, एमएमवी, ट्रेक्टर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक ट्रेड में आवेदन कर सकते हैं। इसी प्रकार महिला अभ्‍यर्थी फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, मशीनिस्ट, टर्नर, पेंटर, एमएमवी, ट्रेक्टर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स मैकेनिकल, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, आरएसी, वायरमैन, पीपीओ, शीट मेटल, मैकेनिक एग्रीकल्चर, मैकेनिक एयर कंडीशन एवं कोपा ट्रेड के लिए आवेदन कर सकती हैं। इन सभी पद हेतु कैंटीन, यूनिफॉर्म/शूज, मेडिकल इंश्‍योरेंस आदि जॉब बेनिफिट्स भी मिलेगा। वेतन एवं सुविधाओं में कंपनी वेतन मासिक सीटीसी 24933 रूपए, इन-हैंड वेतन 17247 (पीएफ व ई.एस.आई. सहित) रहेगा जबकि प्रशिक्षु वेतन लगभग ₹18760 प्रतिमाह रहेगा। फ्रेशर्स के लिए प्रारंभ में 1 वर्ष का निश्चित अवधि अनुबंध रहेगा।