शिवपुरी। कक्षा 1 से 3 तक के लिए स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और FLN मिशन की जमीनी हकीकत जांचने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला पंचायत सीईओ विजय राज ने फरवरी माह के निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप एक भी स्कूल का भ्रमण न करने पर डाइट के 2 व्याख्याताओं, 3 बीएसी (BAC) और 8 जन शिक्षकों (CAC) को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी के निर्देशों के बावजूद शून्य प्रतिशत प्रगति पाए जाने पर जिला शिक्षा केंद्र के डीपीसी ने इन 13 कर्मचारियों की एक वेतन वृद्धि रोकने का प्रस्ताव भी भेजा है।
निर्धारित विजिट न करने से लक्ष्य शून्य प्रतिशत
डीपीसी दफेदार सिंह सिकरवार ने बताया कि कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी द्वारा अक्टूबर माह से लगातार एफएलएन के मेंटरिंग एप की मॉनिटरिंग हर माह की जा रही है। राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देश पर सभी के लिए हर माह के विजिट निर्धारित किए गए हैं। इस संबंध में वीसी और समीक्षा बैठक में भी निर्देश दिए कि निर्धारित विजिट न करने से राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा दिया गया लक्ष्य शून्य प्रतिशत है।
इसलिए डाइट की एकेडमिक प्रभारी सरिता लोधी, पूजा शर्मा को 5 में से 1 भी विजिट न करने, बदरवास बीएसी वेदप्रकाश शर्मा, संजीव भार्गव सहित पोहरी के बीएसी अरविंद कुमार वर्मा को 12 में से एक भी स्कूल का विजिट न करने पर एससीएन जारी किया।
वहीं कोलारस के जन शिक्षक शिवसिंह नहीं किया। उक्त सभी से जवाब परिहार, खनियाधाना के जन शिक्षक अनिल टेडिया, ओमप्रकाश गुप्ता, नारायण सिंह अहिरवार, पंकज कुमार सहित करैरा जनपद शिक्षा केंद्र के गजेंद्र सिंह लोधी, महेंद्र यादव, रामकुमार चहवारिया शामिल हैं। जिन्होंने 15 में से एक भी विजिट तलब किया है।