दिनारा। शिवपुरी जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना सीमा में खुशियों की शहनाई बजने से पहले ही एक परिवार में मातम पसर गया। शुक्रवार दोपहर कोटा-झांसी नेशनल हाईवे पर दिनारा के पास एक भीषण सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई। युवती अपने पिता और परिजनों के साथ बाइक से अपनी बुआ के घर जा रही थी, जहां लड़के वाले उसे देखने आने वाले थे।
लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। अशोक होटल तिराहे पर एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी और पिता की आंखों के सामने ही बेटी ने दम तोड़ दिया। इस हादसे ने न केवल एक मासूम की जान ली, बल्कि एक पिता के अपनी बेटी के हाथ पीले करने के अरमानों को भी सड़क पर कुचल दिया।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम गधाई निवासी सविता कुशवाहा उम्र 18 साल पुत्री सीताराम कुशवाह की सड़क हादसे में मौत हो गई। सविता अपने चाचा फूल सिंह कुशवाह उम्र 35 साल और छोटे भाई अभिषेक कुशवाह उम्र 15 साल के संग बाइक पर जा रही थी। दूसरी बाइक पर पिता सीताराम कुशवाह और चाचा जा रहे थे। दिनारा में अशोक होटल के पास शुक्रवार की दोपहर 1 बजे पीछे से कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी।
सविता बाइक से सड़क पर गिर गई और कंटेनर का पहिया उसके सिर के ऊपर से निकल गया। सिर पूरी तरह कुचल जाने की वजह से सविता की मौके पर ही मौत हो गई। पता चलते ही दिनारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फोरलेन हाईवे से शव को पीएम के लिए भिजवाया। हादसे के बाद भागे अज्ञात कंटेनर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का अपराध दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
लड़की को झांसी से लड़के वालों ने देखने के लिए बुलाया था
18 साल की सविता कुशवाहा की सगाई के संबंध में बातचीत चल रही थी। सगाई से पहले लड़के वालों ने सविता को देखने के लिए सेमड़ीकला गांव बुलाया था। सविता अपने पिता, चाचा और छोटे भाई के संग दो बाइकों से बुआ के घर सेमड़ीकला जा रही थी। लेकिन दिनारा में हादसे में सविता की जान चली गई। हादसे के कारण पिता का बेटी के हाथ पीले करने का सपना चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद पिता, भाई और चाचा बिलखते हुए नजर आए।
ब्लैक स्पॉट बना दिनारा का अशोक होटल तिराहा
दिनारा कस्बे का अशोक होटल तिराहा सड़क हादसों की वजह से ब्लैक स्पॉट के रूप में उभरा है। सड़क हादसे में कई लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद भी सड़क हादसे रोकने के लिए एनएचएआई सहित पुलिस और प्रशासन की ओर से सार्थक पहल नहीं की जा रही है।