कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के कोलारस थाना सीमा में आने वाले तेंदुआ थाना सीमा में एक पिता-पुत्र की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिता पुत्र कोलारस से बीती शाम एक रिश्तेदारी की तेरहवीं मे शामिल होकर लौट रहे थे,तभी पीछे से नेशनल हाईवे 27 पर किसी बड़े वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी,जिससे इस दोनो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके पर नहीं रुका और इन दोनों को घायल अवस्था में छोड़कर भाग गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम अटारा गांव में निवास करने वाले राजकुमार धाकड उम्र 33 साल अपने 9 साल के पुत्र अखिलेश धाकड़ के साथ बाइक से बीते शनिवार को कोलारस में अपने किसी रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होने गए थे। शाम के समय यह दोनों पिता पुत्र कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर वापस निकल गए।
बताया जा रहा है कि झांसी कोटा नेशनल हाईवे 27 पर स्थित डेहरबारा गांव के समीप यह दोनों पहुंचे थे तभी पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस टक्कर से बाइक सैकड़ों मीटर घिसटती चली गई,और बाइक पर बैठे पिता पुत्र बुरी तरह घायल हो गए।
टक्कर इतनी भीषण थी कि पिता-पुत्र दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर चोटें आने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अखिलेश अपने पिता का एकलौता पुत्र था वह अपनी दोनों बड़ी बहनों के बाद हुआ था।
गांव में शोक की लहर
जैसे ही हादसे की खबर राजकुमार धाकड़ के पैतृक गांव अटारा पहुँची, वहां मातम पसर गया। तेंदुआ थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के ढाबों और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि टक्कर मारकर भागने वाले वाहन की पहचान की जा सके।