रिंकू तोमर @ शिवपुरी। शिवपुरी सिटी कोतवाली सीमा में स्थित राजपूत हॉस्टल से 3 नाबालिग स्टूडेंट गायब होने की खबर मिल रही है। बच्चों के गायब होने के बाद बच्चो की परिजन भी शिवपुरी पहुंच चुके है। एक साथ 3 नाबालिग स्टूडेंट गायब होने की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस सक्रिय हो चुकी है,हॉस्पिटल के आप पास लगे सभी कैमरे को पुलिस ने खंगालना शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली सीमा में आने वाले कठमई के पास स्थित राजपूत हॉस्टल के 3 बच्चे प्रशांत धाकड उम्र 13 साल पुत्र दिलीप धाकड 8वीं क्लास ग्राम बड़ौदा थाना गसमान जिला श्योपुर,अरविंद लोधी उम्र 15 साल पुत्र संतोष लोधी 10वीं क्लास ग्राम दुलाई थाना पिछोर और दीपांश लोधी उम्र 17 साल पुत्र जसवंत लोधी 10वीं क्लास 11 फरवरी गुरुवार की शाम 4 बजे से लापता है।
देर शाम जब हॉस्टल संचालक को बच्चों के गायब होने की जानकारी मिली तो सिटी कोतवाली को सूचित किया। आज सुबह बच्चों के परिजन भी शिवपुरी पहुंच चुके है। इस मामले में हॉस्टल संचालक राम सिंह राजपूत का कहना है बच्चे सभी सही थे,ऐसा लग नही रहा था कि बच्चे ऐसा कोई कदम उठा लेगें।