शिवपुरी में भाजपा जिला अध्यक्ष और विधायक के बीच तनातनी, और धाकड़ का अपमान

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। भाजपा की मंडल इकाइयों की कार्यकारिणी घोषित होते ही संगठन में असंतोष सामने आने लगा है। जिले की पोहरी और करैरा मंडल कार्यकारिणी को लेकर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। करैरा मंडल की कार्यकारिणी को लेकर स्थानीय विधायक रमेश खटीक नाराज हैं। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष ने उनसे कोई चर्चा नहीं की। ना तो नाम सुझाने को कहा गया और ना ही सूची पहले दिखाई गई। वहीं पूर्व पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. हरिशंकर धाकड़ ने इसका खुला विरोध किया है।

उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। वीडियो में उन्होंने घोषित कार्यकारिणी को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बताया। उनका आरोप है कि इसमें पुराने और सक्रिय कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया गया है। डॉ. धाकड़ ने कहा कि जो कार्यकर्ता वर्षों से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं, फर्श बिछाने से लेकर झंडा उठाने तक की जिम्मेदारी निभाते रहे हैं, उन्हें बाहर कर दिया गया। जबकि ऐसे लोगों को पद दिए गए हैं, जिन्हें कार्यकर्ता पहचानते तक नहीं हैं।

विधायक खटीक भोपाल में करेंगे शिकायत करैरा विधायक रमेश खटीक ने युवा मोर्चा की कार्यकारिणी पर नाराजगी जताई, कहा कि जिला अध्यक्ष ने उनसे राय नहीं ली और वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा हुई। उन्होंने मामले की शिकायत भोपाल में वरिष्ठ नेताओं से करने का आश्वासन दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने मीडिया से कहा कि मंडल अध्यक्ष ने विधायक से बातचीत की थी और उनके छह समर्थक कार्यकारिणी में हैं। उन्होंने हरिशंकर धाकड़ को नहीं पहचाना।

इस पूरे मामले पर भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विधायक के छह समर्थकों को कार्यकारिणी में जगह दी गई है। जबकि डॉ. हरिशंकर धाकड़ के बारे में उन्होंने कहा कि वे उन्हें नहीं जानते। नियुक्तियों से भाजपा की संगठनात्मक राजनीति में अब गर्माहट नजर आने लगी है।