शादी से पहले दूल्हे पर हुई FIR, अति उत्साह के वीडियो ने कर दिया काण्ड

Adhiraj Awasthi
कोलारस
। शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के इंदार थाना सीमा में रहने वाले एक युवक की शादी होने से 24 घंटे पूर्व तेंदुआ थाना एफआईआर दर्ज हुई हैं,दूल्हे ने अपनी सगाई के दिन डीजे पर डांस करते हुए हर्ष फायर कर दिए। इस फायर का किसी ने वीडियो सोशली पर वायरल कर दिया। तेंदुआ थाना पुलिस ने दूल्हे पर अपराध क्रमांक 58/26 के तहत धारा 110 बीएनएस में मामला दर्ज किया गया है

कड़ेसरा गांव निवासी ममलेश यादव पुत्र आशाराम यादव के घर 17 अप्रैल को फलदान कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान ममलेश यादव ने डीजे पर डांस करते हुए बंदूक से हवाई फायर किए। इस घटना का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

बताया जा रहा ममलेश यादव की बारात 19 अप्रैल को जानी है और शादी का कार्यक्रम तय है। हालांकि, इस कानूनी कार्रवाई के कारण शादी से पहले ही दूल्हा मुश्किल में पड़ गया है। जिस बंदूक से हर्ष फायर किया गया, वह आरोपी की मां सुमत यादव के नाम पर लाइसेंसी है।

तेंदुआ थाना प्रभारी नीतू सिंह धाकड़ ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर ममलेश यादव के खिलाफ अपराध क्रमांक 58/26 के तहत धारा 110 बीएनएस में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस शस्त्र जब्त करने और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।