शिवपुरी। शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के इंदार थाना क्षेत्र में 22 दिन के अंतराल में जिले की सबसे बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। बीते रात इंदार गाँव में निवास करने वाले एक रघुवंशी परिवार सहित एक परिवार के यहां चोरों ने ताले तोड़ दिए और सोना-चांदी और नकदी सहित डेढ करोड रुपए का माल गायब कर दिया। वही इंदार थाना सीमा मे आने वाले गांव मडवासा में बीते 18 जनवरी को यादव परिवारो के यहां चोरी हुई थी उसमें लगभग 75 लाख रुपए का माला गायब था। इस प्रकार एक माह में बडी बडी चोरियो के कारण इस क्षेत्र के जनता में दहशत का माहौल है,इंदार थाना पुलिस की पुलिसिंग पर सवाल उठाया जाने लगा है।
जानकारी के अनुसार इंदार गाँव में निवास करने वाले चंद्रकुमार रघुवंशी के परिवार के सदस्य आशीष रघुवंशी ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य रात करीब 12 बजे सो गए थे। इसी दौरान चोर छत के रास्ते घर में घुसे और एक कमरे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए।
चोरों ने कमरे में रखे तीन बक्सों के ताले तोड़ दिए। इनमें रखी 17 सोने की अंगूठियां, 3 सोने के हार, 4 सोने की चेन, पुरानी सोने की मोहरें और करीब दो किलो चांदी के जेवरात ले गए। बताया गया है कि करीब 50-60 तोला सोना नया था, जबकि लगभग 50 तोला सोना पुश्तैनी था, जिसे एक ही स्थान पर रखा गया था।
आशीष रघुवंशी ने बताया कि उन्होंने हाल ही में मक्का बेचकर 15 लाख रुपए घर में रखे थे। इसके अलावा करीब 5 लाख रुपए पहले से घर में मौजूद थे। इस तरह चोर कुल 20 लाख रुपए नकद भी अपने साथ ले गए।
आधे से अधिक परिवार रहता है गुना
देवेंद्र, महेंद्र और विशाल। तीनों ही विवाहित हैं और उनके बच्चे हैं। देवेंद्र गुना में पटवारी हैं। इसी कारण तीनों भाइयों की पत्नियां और बच्चे पढ़ाई के लिए गुना में रहते हैं। वहीं महेंद्र और विशाल गांव में अपने पिता चंद्रप्रकाश रघुवंशी, माता तथा दादा-दादी के साथ रहते हैं। परिवार के पास कुल 130 बीघा उपजाऊ कृषि भूमि है।
दूसरे घर में भी चोरी
इसी रात चोरों ने गांव के ही रामवीर सिंह रघुवंशी के घर को भी निशाना बनाया। परिजन शिवकुमार रघुवंशी के अनुसार, चोर कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और करीब 12 तोला सोने के जेवरात, लगभग 500 ग्राम चांदी के आभूषण और 3 से 4 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए।
घटना की सूचना मिलते ही इंदार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।
18 जनवरी को हुई थी मडवासा में 75 लाख की चोरी
बीते 18 जनवरी को मडवासा गांव में निवास करने वाले फूल सिंह यादव उम्र 70 साल अपनी पत्नी के साथ घर मे अकेले थे। उनका बेटा गांव के अंदर वाले घर पर सो रहा था। बेटा ने बताया कि खेत पर हमारा दो मंजिल मकान हैं,इस मकान के पीछे से चोर चढे है और घर मे घुसे है। एक कमरे में माँ और पिता सो रहे थे।
दूसरे कमरे में चोर घुसे और कमरे में रखे बक्से के ताले तोड़े थे। इन बक्सों में 4 किलो चांदी रखी थी और बाक्सो मे चोरो को तिजोरी की चाबी मिल गई। चोरों ने तिजोरी के ताले चटकाते हुए लगभग 40 तोला सोना गायब कर दिया था।
फूल सिंह यादव के छोटे भाई आशीष यादव का मकान भी पास में था। आशीष यादव के घर में बंद कमरे का ताला तोड़कर चोर घुसे। उस समय परिवार के सदस्य घर के अन्य कमरों में सो रहे थे। चोरों ने बक्से और अलमारी के ताले तोड़कर लगभग 10 तोला सोने के जेवर और 50 हजार रुपए नकद चुरा ले गए। इन दोनो चोरी की घटनाओं को कारण इस क्षेत्र में दहशत का माहौल है।