शिवपुरी में श्री 420 परिवार पर आपराधिक मामला दर्ज,लाखो की धोखाधडी कर जालसाजी

Adhiraj Awasthi

राजेंद्र बाथम सतनवाडा। शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा थाने में एक 420 फैमिली के खिलाफ धोखाधड़ी,जालसाजी करने का मामला दर्ज किया है,यह फैमिली सतनवाडा में एसबीआई के कियोस्क का संचालन करते थ। इस कियोस्क खाता धारकों के द्वारा कराई गई एफडी कागज का टूकडा निकली,संचालक और उसकी गैंग ने फर्जी एफडी बनाकर दे दी,जब एफडी धारको ने बैंक की मुख्य शाखा मे इन एफडी की जांच कराई तो यह नकली निकली,इस फैमिली के खिलाफ पुलिस पर एक दर्जन से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई थी।

इस मामले को शिवपुरी समाचार डॉट कॉम ने प्रमुखता से उठाया था। सतनवाड़ा थाने में बीते रोज FIR क्रमांक 0016/2026 के तहत आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की  धारा-318(4), 338,336 (3), 340(2), 61 (2) धाराओं में केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार नरवर सतनवाड़ा रोड पर स्थित SBI कियोस्क CSP कोड: 328008456 पिछले 10 सालों से संचालित था। यह कियोस्क सतनवाडा मे प्राइवेट स्कूल का संचालन करने वाले प्रमोद श्रीवास्तव के नाम पर दर्ज थी। इस कियोस्क पर 5 सैकड़ा से अधिक खाते खुले थे। इस कियोस्क पर कर्मचारी के रूप अजय खटीक का करता था। इस कियोस्क के खाताधारकों के खाते से पैसा गायब होने की शिकायत प्राप्त हो रही थी।

कई खाताधारकों ने सतनवाड़ा पुलिस से लेकर एसपी शिवपुरी तक शिकायत की थी। इन शिकायतों में मुख्य बात यह थी लाखों रुपए की एफडी फर्जी बनाकर दी गई थी। सतनवाड़ा थाना प्रभारी ने इस मामले की जांच करते हुए सतनवाड़ा गांव में निवास करने वाले प्राइवेट स्कूल संचालक प्रमोद कुमार श्रीवास्तव,पत्नी साधना सक्सेना, बेटा रितेश सक्सेना और ऑपरेटर अजय खटीक के खिलाफ मुन्नी कुशवाह,
रजनी कुशवाह,रूपाली धाकड़ की शिकायत पर उक्त 420 फैमिली पर (BNS), 2023 की धारा 318(4): धोखाधड़ी ,धारा 338: जालसाजी,धारा 61(2): आपराधिक षड्यंत्र के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इन सभी महिलाओं की फर्जी एफडी बनाकर दी गई थी। बताया जा रहा है कि इस 420 परिवार ने लोगों के खाते खाली कर लाखों रुपए का गबन किया है।  

यह बोले सतनवाड़ा थाना प्रभारी
अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। हमने FIR दर्ज कर ली है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
सुनील सिंह राजपूत, थाना प्रभारी, सतनवाड़ा

Virus-free.www.avast.com