Shivpuri, नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान की फूली सांसें, जनमानस का टूटा मनोबल,पढिए मामला

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। शिवपुरी में जीरो टॉलरेंस के दावों की धज्जियां उड़ाता एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो सीधे पुलिसिया कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर रहा है। देहात थाने से महज 100 कदम की दूरी पर, जहां खाकी की धमक होनी चाहिए थी, वहां मौत का सामान स्मैक सरेआम बेचा जा रहा है। पुलिस कप्तान अमन सिंह राठौर जहां एक ओर नशे के खिलाफ स्कूलों में अभियान चला रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनके मातहत थाने की नाक के नीचे खुलेआम बिकते नशे को नजरअंदाज कर रहे हैं। शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होना, पुलिस और नशा माफिया के बीच मौन सहमति की ओर इशारा कर रहा है।

शिवपुरी पुलिस अधीक्षक नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चल रहा है। समय समय पर पुलिस पुलिस स्कूल मे नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रही है,इस अभियान की खबरे भी मीडिया प्रकाशित करती है। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह  क्राईम मीटिंग में थाना प्रभारियों को  जीरो टॉलरेंस   की नीति पर काम करने को कहते है,लेकिन लगता है कि देहात थाना पुलिस पुलिस कप्तान की इस गाइड लाइन को फ्लो नहीं करती।

इसका उदाहरण है कि थाने के कुछ कदम की दूरी पर बिकती हुई। यह स्मैक चोरी छुपे नही खुले आम बिक रही है इसकी शिकायत भी की गई,लेकिन कार्यवाही नहीं हुई। इस शिकायत को करने वाले खेड़ापति हनुमान मंदिर अहीर मोहल्ले में निवास करने वाले अमन यादव  ने शिवपुरी पुलिस अधीक्षक को बताया था कि इस मोहल्ले में एक यादव ब्रदर्स स्मैक बेचने का धंधा करते है।

मोहल्ले में स्मैक बिकने के कारण छोटी छोटी चोरियो की घटना बढ़ गई है। आए दिन लड़ाई झगड़े भी होते है। मोहल्ले का वातावरण भी खराब हो रहा है। अब यह दूसरी वीडियो फिर वायरल हो रही है,इस 57 की सेकंड की वीडियो में यह युवक स्मैक कितने की खरीदी और कहां से खरीदी है सब बता रहा है,लेकिन पुलिस की धमक इस स्मैक अड्डे तक नहीं पहुंची है।  अब देखना है कि देहात थाना पुलिस इस स्मैक के अड्डे को खत्म करा पाती है या नही......    


अब सवाल यह उठता है कि जनमानस जागरूक होकर पुलिस के साथ इस नशे के कारोबार के खिलाफ खडा है,पुलिस को सबूत भी दे रहा है,लेकिन पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही है,इससे नशे के जागरूकता कार्यक्रमों की सांस फूल रही और जनमानस का मनोबल भी टूट रहा है। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक इस मामले में क्या कदम उठाते है।