शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पिछोर विकासखंड स्थित शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मलावनी में प्राचार्य और शिक्षक के बीच विवाद का मामला सामने आया है। विद्यालय के वीटी (आईटी/आईटीईएस) शिक्षक नवेंदु साहू ने प्राचार्य देवेंद्र कुमार शर्मा पर गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक शोषण का आरोप लगाया है।
घटना 31 जनवरी की है। मामले में विद्यालय के कर्मचारियों ने पुलिस अधीक्षक (SP) को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। वहीं, प्राचार्य का कहना है कि शिक्षक की सेवा समाप्त कर दी गई है, इसलिए वह झूठे आरोप लगा रहा है।
शिक्षक नवेंदु साहू के अनुसार, घटना 31 जनवरी को सुबह 11 से 11:45 बजे के बीच हुई। 28 जनवरी को प्राचार्य के निर्देश पर छात्रों और अभिभावकों को 30 जनवरी को व्यावसायिक भ्रमण और 31 जनवरी को गेस्ट लेक्चर के लिए सूचित किया गया था। 30 जनवरी को लगभग 28 छात्र भ्रमण पर गए थे।
31 जनवरी को गेस्ट लेक्चर के लिए कुछ देर प्रतीक्षा करने की बात पर प्राचार्य नाराज हो गए। इसके बाद उन्होंने छात्रों और स्टाफ के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और मारपीट भी की।
पहले भी अभद्रता के आरोप, SP से शिकायत
नवेंदु साहू ने आरोप लगाया है कि प्राचार्य पहले भी कई बार अभद्र भाषा का प्रयोग कर चुके हैं। उन पर गैर-शिक्षण कार्य कराने और छात्रों व स्टाफ के सामने अपमानित करने का भी आरोप है। शिक्षक का कहना है कि इन घटनाओं से विद्यालय का शिक्षण वातावरण प्रभावित हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए, विद्यालय के कर्मचारियों ने पुलिस अधीक्षक से इस प्रकरण की शीघ्र और निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग दोहराई है।
प्राचार्य बोले- अनुशासनहीनता पर हटाया गया
दूसरी ओर, प्राचार्य देवेंद्र कुमार शर्मा ने इन आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि शिक्षक लगातार अनुशासनहीनता करता है। उसका व्यवहार शिक्षकों की तरह नहीं था। इसके चलते उसके खिलाफ प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। जो अब मंजूर हो गया है और उसकी सेवा समाप्त कर दी गई है। इसी के चलते उसके द्वारा झूठी शिकायत दर्ज कराई जा रही है।