शिवपुरी। शिवपुरी जिले के तेंदुआ और करैरा थाना क्षेत्रों में रविवार, 1 फरवरी 2026 की दोपहर गुंडागर्दी और मारपीट के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। इन वारदातों में हमलावरों ने सरेराह लाठी, डंडों और सरियों का इस्तेमाल कर लोगों को घायल कर दिया।
तेंदुआ:होटल में खाना खाते वक्त खूनी हमला
तेंदुआ थाना क्षेत्र के डेहरवारा होटल पर दोपहर करीब 1:30 बजे ग्राम वल्हेरा निवासी मुकेश यादव उम्र 34 साल अपने साथी उदयराज के साथ खाना खा रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते भूपेंद्र उर्फ परमाल यादव अपने 7 अन्य साथियों के साथ दो बाइकों पर सवार होकर वहां पहुंचे। हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए मुकेश पर सरिया, हॉकी और डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए उदयराज को भी बेरहमी से पीटा गया। मुकेश के सिर, हाथ, पैर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने भूपेंद्र सहित 8 लोगों पर मामला दर्ज किया है।
करैरा:ऑनलाइन सेंटर पर भाइयों को पीटा
करैरा में एक ऑनलाइन सेंटर पर बैठे दो भाइयों, महेंद्र और दीपक जाटव पर चार अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की है, जब महेंद्र अपने माता-पिता को लेने अरविंद जाटव की दुकान पर गया था। तभी वहां पहुंचे चार अज्ञात युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और दोनों भाइयों पर लाठियां बरसा दीं। इस मामले में भी पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।