कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के इंदार थाना सीमा में इंदार गांव की 27 साल की सोनम जाटव ने 100 ग्राम घी के लिए जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने पति धनपाल उर्फ मोहर सिंह जाटव और ससुर मूलचंद जाटव पर एफआईआर दर्ज की है। पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सोनम की मौत 15 जनवरी को हुई थी। वह दो बच्चों की मां थी। साल 2018 में उसकी शादी धनपाल से हुई थी। मायके पक्ष ने बताया, शादी के कुछ साल बाद पति और ससुर शराब पीकर रोज झगड़ा करते थे।
इसी से परेशान होकर सोनम ने जहर खा लिया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की। अब पति और ससुर पर प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया गया है। मामला जांच में है।