Shivpuri, विवाहिता का बलात्कार,आरोपी ने फांसी लगाने का किया प्रयास,पुलिस मौके पर

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पिछोर थाना सीमा में एक विवाहिता के बलात्कार का मामला सामने आया है,आरोपी ने विवाहिता का बलात्कार उसे डराते हुए महिला की साडी से फांसी का फंदा बनाकर लटकने का प्रयास किया,यह देख महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो लोग एकत्रित हो गए। मौके पर पुलिस भी पहुंची,लेकिन महिला के बलात्कार की एफआईआर नहीं की गई। विवाहिता ने आज इस मामले की शिकायत महिला थाने मे की हैं।

जानकारी के अनुसार पिछोर थाना सीमा में आने वाले जुंगीपुर गांव के हर बगिया मजंरे में निवास करने वाली एक 30 साल की विवाहिता ने महिला थाना पुलिस को शिकायत की है कि बीते 23 जनवरी को शाम 8 बजे वह घर में अकेली थी उसी समय गांव का रहने वाला नीरज लोधी उसके घर घुस आया ओर बोला बाकी सारे घर के लोग कहा हैं।

विवाहिता के अनुसार उसने  कहा की वह सभी लोग मजदूरी करने बाहर गए हुए है,इतना सुन नीरज लोधी ने मेरा पकड कर कमरे में पटक लिया और मेरे साथ बलात्कार कर दिया,मैने कहा कि तुमने मेरे साथ बुरा किया है और यह सारी घटना में अपने पति और घरवालों को बातउंगी।

नीरज लोधी ने मुझे धमकी दी कि तेरे पति और बच्चो की जान से मार डालूंगा और मुझसे बोला तू ऐसे नहीं मानेगी तो घर में ही फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दूंगा और तुझे झूठे केस मे फसवा दूंगा और मेरी साड़ी का फंदा बनाकर लटकने का प्रयास करने लगा,यह देखकर में जोर जोर से चीखने लगी जिससे गांव के लोग इकट्ठे हो गए,और नरेश लोधी का भाई भी मौके पर आ गया।

मेरे कमरे के गेट बंद थे तो लोगों ने आवाज लगाई मैंने गेट खोल दिए तो मोहन लोधी ने पुलिस थाना पिछोर डायल 112 को सूचित किया। करीबन 9.00 बजे के लगभग पुलिस 112 का स्टाफ आया और हम दोनों को एवं आरोपी के भाई को डायल 112 गाड़ी में बैठा के पिछोर थाना ले आए।

पूरी घटना को मैंने पुलिस को बताया और पुलिस के द्वारा बलात्कार की घटना को नहीं लिखा गया है और पुलिस के मुझे ही समझाया गया की राजीनामा कर ले और मुझे वापिस अपने गांव को करीबन रात्रि 2.00 बजे भगा दिया गया। वह लोग दबंग हैं आज भी मुझे व मेरे परिवार को जान से मारने की एवं राजीनामा करने की धमकी दी जा रही है।