Shivpuri में गल्ला व्यापारी का हनीट्रैप,अंजलि को चारे के रूप मे फेंका गया

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। शिवपुरी जिले में आज एक ऐसा डिजिटल सेक्स रैकेट पर मामला दर्ज किया गया है जो किसी युवती को किसी व्यक्ति  को फसाने के लिए चारे के रूप में फैकते है। शिवपुरी जिले के एक व्यापारी को अंजली नाम की युवती ने अपने जाल मे फसाया और उसकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया,जब व्यापारी परेशान हो गया तो उसने देहात थाना पुलिस की शरण ली और इस मामले में अज्ञात युवती और युवको पर मामला दर्ज किया गया है।

बदरवास के 26 साल के गल्ला व्यापारी आदित्य जैन ने बताया कि उसकी 26 जनवरी को अंजली नाम की एक युवती के फोन कॉल से बातचीत हुई। बातचीत का सिलसिला दोस्ती तक पहुंचा और 31 जनवरी को मुलाकात का बहाना बनाकर व्यापारी को बड़ौदी पानी की टंकी के पास बुलाया गया। जब आदित्य अपने ड्राइवर के साथ वहां पहुंचे, तो उन्हें सुनसान बड़ागांव रोड की ओर ले जाया गया, जहां पहले से ही इस गिरोह के पांच सदस्य कार में घात लगाकर बैठे थे।

मारपीट, स्क्रिप्टेड वीडियो और जबरन वसूली
आरोपियों ने आदित्य और उसके ड्राइवर को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। गिरोह का असली खेल तब शुरू हुआ जब उन्होंने युवती के साथ आदित्य का एक फर्जी वीडियो रिकॉर्ड किया। धमकी दी गई कि अगर 2 लाख रुपये नहीं दिए, तो इस वीडियो को वायरल कर उसे बलात्कार के झूठे केस में फंसा दिया जाएगा। अपनी इज्जत और जान बचाने के लिए पीड़ित ने आनन-फानन में फोन-पे ) के जरिए अलग-अलग किस्तों में 1,05,640 रुपये ट्रांसफर किए।

शिवपुरी में सक्रिय है युवती के सहारे लूट करने वाले
शिवपुरी जिले में कई ऐसे गिरोह सक्रिय है जो किसी व्यापारी या जमीन के कारोबारी को लूटने के लिए युवती को चारे के रूप में प्रयोग करते है। इस गिरोह के सदस्य सोशल पर पूरी रैंकी कर अपने शिकार को फसाते है। इस डिजिटल युग में किसी की किसी से भी आसानी से बातचीत हो जाती है और यह गिरोह इसी प्रकार की घटना वीडियो बनाकर अपने शिकार को ब्लैकमेल करते है,शिवपुरी जिले में इस प्रकार की कई घटनाएं सामने आ चुकी है और सबसे अधिक करैरा और पिछोर क्षेत्र के मामले सामने आए है।