शिवपुरी। नए साल 2026 ने शिवपुरी वासियों का स्वागत बर्फीली हवाओं और कड़ाके की ठंड से किया है। जनवरी का महीना इस बार इतना कूल रहा कि प्रशासन को स्कूलों में छुट्टियों की झड़ी लगानी पड़ी। आंकड़ों की जुबानी देखें तो इस साल जनवरी के तेवर पिछले दो सालों की तुलना में कहीं ज्यादा तीखे रहे।
पारे का उतार-चढ़ाव: जब 4 डिग्री पर थमी सांसें
जनवरी के दूसरे सप्ताह में शिवपुरी का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जिसने लोगों को रजाई में दुबकने पर मजबूर कर दिया। पूरे महीने न्यूनतम पारा 6 से 9 डिग्री के बीच झूलता रहा। 31 जनवरी की तुलना करें तो साल 2025 में जहां पारा 30.4 डिग्री था, वहीं इस बार यह महज 24 डिग्री पर सिमट गया,यानी सीधे 6 डिग्री की गिरावट।
किसानों पर टूटा कुदरत का कहर
ठंड केवल ठिठुरन लेकर नहीं आई, बल्कि अपने साथ तबाही भी लाई। 26 जनवरी को बिगड़े मौसम के बाद 27 जनवरी की रात पिछोर, करैरा और बदरवास सहित कई क्षेत्रों में जमकर ओलावृष्टि हुई। खेतों में खड़ी लहलाती फसलों पर गिरे ओलों ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।
फरवरी में भी पिक्चर अभी बाकी है
अगर आप सोच रहे हैं कि जनवरी बीतने के साथ मुसीबत टल गई है, तो सावधान हो जाइए। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 24 घंटों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 2 और 5 फरवरी को दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं, जिसका मतलब है कि घना कोहरा और हल्की बूंदाबांदी अभी और सताएगी।