पिछोर। शिवपुरी जिले के पिछोर थाना सीमा में पत्थर दिल दोस्तो ने अपने दोस्त के सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी,और हत्या करने के बाद अपने घर जाकर चेन की नींद सो गए। बताया जा रहा है कि तीनो दोस्त शराब पार्टी कर रहे थे और किसी बात पर विवाद हुआ इस विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में एक हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वही एक आरोपी अभी फरार है। यह पूरी घटना शराब के नशे में हुई मामूली कहासुनी का नतीजा बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार ग्राम राधापुर निवासी राजेंद्र वंशकार शनिवार की देर शाम गांव में ही आयोजित एक जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। वहाँ उसने अपने दोस्त भगवानदास वंशकार और नरेंद्र पाल के साथ बैठकर शराब पी। शराब पीने के बाद जब वह लौट रहे थे, तभी तीनों में किसी बात पर गाली-गलौज और झगड़ा होने लगा। इसी के चलते भगवानदास वंशकार और नरेंद्र पाल ने पहले तो राजेंद्र वंशकार के साथ मारपीट कर दी।
इसके बाद उसके सिर पर पत्थर पटक कर उसकी हत्या कर दी। दोनों आरोपित राजेंद्र की हत्या करने के बाद घर आकर चैन की नींद सो गए। रविवार की सुबह राजेंद्र का शव सुजावनी रोड पर सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला, जिस पर पुलिस ने शव को बरामद कर उसकी पहचान होने के बाद पड़ताल शुरू की तो यह तथ्य सामने आए कि मृतक राजेंद्र रात को भगवानदास वंशकार और नरेंद्र पाल के साथ था।
पुलिस ने जब उक्त दोनों के घर पर दबिश दी तो भगवानदास तो घर पर मिल गया, लेकिन नरेंद्र पाल फरार हो गया। पुलिस ने भगवानदास को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो उसने राजेंद्र की हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने भगवानदास व नरेंद्र के खिलाफ हत्या का प्रकरण कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
हत्या जन्मदिन की पार्टी के दौरान
किसी तात्कालिक विवाद के चलते हुई है। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण कायम कर एक गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नीतू सिंह अहिरवार,टीआई, पिछौर।