शिवपुरी के चौराहों पर लगी नगर पालिका के डिफॉल्टर्स की लिस्ट, इज्जत की फिक्र है तो भरें टैक्स

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। नगर पालिका ने वसूली तेज करने के करने के लिए नाम और बदनामी की रणनीति बनाते हुए,अपने बडे बकायेदारों के नाम ओपन कर दिए और शहर के चौराहों पर टांग दिए। है। नगर पालिका की शिवपुरी के 474 दुकानदारों पर 3 करोड़ रुपए बकाया है। बार बार मांगे जाने पर यह दुकानदार अपनी उधारी नहीं चुका रहे है। नगर पालिका के सीएमओ इशांक धाकड़ ने गांधी गिरी को छोड  बैनर फार्मूला,लागू करते हुए बकाया दुकानदारों के नाम सहित अपनी बकाया राशि के बैनर छपवा कर शहर के  सबसे व्यस्त माधव चौक और दुर्गादास राठौड़ चौराहे पर टांग दिए हैं। सीएमओ इशांक धाकड़ ने अल्टीमेटम दिया है कि यदि 14 मार्च तक राशि जमा नहीं की गई, तो दुकानों को राजसात करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

इससे पूर्व नगर पालिका इन सभी 474 दुकानदारों को कई बार बकाया राशि जमा करने के लिए नोटिस जारी कर चुकी है। इसके बाद हाभी इन दुकानदारों ने बकाया राशि जमा करने के लिए कोई पहल नहीं की। चूंकि इस समय नगर पालिका की आर्थिक स्थिति ज्यादा खराब है, इसलिए वह हर जगह जहां से वह अपने राजस्व की वसूली कर सकती है, उसके लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसी को लेकर नगर पालिका ने शहर के मुख्य चौराहों पर बकायेदारों के नाम व उनके सामने बकाया राशि बताते हुए बैनर लगाने की कार्रवाई की। हालांकि दुकानदार नगर पालिका के इस कदम के बाद राशि जमा करते है या नहीं, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

3 करोड़ रुपए से अधिक बकाया है दुकानदारों पर नगर पालिका प्रशासन की माने तो उन्होंने जिन 474 दुकानदारों के नाम बैनरों में चस्पा किए है। इन सभी पर दुकानों के किराया व प्रीमियम राशि मिलाकर करीब 3 करोड़ रुपए की राशि बकाया है। ऐसे में अगर यह राशि उनको मिलती है तो नगर पालिका में जो कई विकास कार्य बजट व राशि के फेर में प्रभावित हो रहे हैं, उनमें से कुछ काम पूरे हो सकते हैं।

इसी फेर में नगर पालिका इस राशि की वसूली करने के लिए पूरा प्रयास कर रही है। बता दें कि इसी तर्ज पर कुछ साल पहले बिजली कंपनी ने भी अपने बड़े बकाएदारों के नामों का एक बैनर सार्वजनिक चौराहों पर लगाए थे, जिसका असर था कि कई लोगों ने अपनी इज्जत खोने के डर से बकाया राशि जमा कर दी थी। उसी तर्ज पर नगर पालिका ने यह कदम उठाया है।


हम बकायेदारों को बकाया राशि जमा करने के लिए कई बार नोटिस वे चुके हैं, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। अब हमने शहर के वो चौराहों पर इन बकायादारों के नामों के बैनर लगाए है। अगर 14 मार्च तक यह लोग राशि जमा नहीं करते तो इन सभी की दुकानों को राजसात करने की कार्यवाही की जाऐगी।
इशांक धाकड सीएमओ शिवपुरी।