जिला महिला कांग्रेस का विस्तार: पोहरी ब्लॉक अध्यक्ष बनी विनीता / SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
शिवपुरी। संपूर्ण जिले भर में महिला कांग्रेस कमेटी को अधिक से अधिक संख्या में जोडक़र संगठनात्मक रूप से मजबूत किए जाने को लेकर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन के द्वारा संगठन विस्तार निरंतर जारी है।

इसी क्रम में गत दिवस अपने पोहरी प्रवास के दौरान मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व सीएम कमलनाथ, महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष माण्डवी चौहान, राज्यसभा सांसद सदस्य दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री पिछोर विधायक केपी सिंह के निर्देशन में जिला शिवपुरी महिला कांग्रेस को संगठित करने के प्रयास में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंदु जैन द्वारा पोहरी का प्रवास किया गया।

यहां पोहरी क्षेत्र में आने वाले समय में उप चुनाव के दृष्टिगत महिलाओं को कांग्रेस पार्टी क प्रति जागृत करने के लिए पोहरी ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर विनीता भरत लखन को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है जबकि यहां पोहरी से जिले में महिला संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से श्रीमती राजकुमारी रामजी लाल गुप्ता को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया है साथ ही जिला संगठन मंत्री पद पर श्रीमती सोभाराजे अंदौरा (दिहायला) को भी जिला पदाधिकारी के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।

इस मनोनयन पर नव निवयुक्त पदाधिकारियों ने महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री इंदु जैन के प्रति आभार ज्ञापित किया गया है और विश्वास दिलाया कि आने वाले पोहरी के उप चुनाव में महिला कांग्रेस का नेतृत्व चौंकाने वाले परिणाम देकर संगठन शक्ति को प्रदर्शित करेगा। इस दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यद्वा इंदु जैन के द्वारा मनोनीत पदाधिकारियों का पुष्प गुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और उन्हें दी गई जिम्मेदारी के साथ हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
G-W2F7VGPV5M