डबल मर्डर:पहले पत्नि को पानी में डूबोया फिर अपनी 1 वर्षीय बेटी को भी जिंदा डूबो दिया / karera News

Bhopal Samachar
करैरा। करैरा के समोहा डैम में 14 मई को मिली अज्ञात महिला की लाश के मामले का पीछा कर रही हैं इसमें पुलिस को डबल सफलता मिली हैं। यह मामला डबल मर्डर काण्ड में तब्दील हो गया। महिला को पहले उसके पति ने डैम में डूबो कर मार दिया फिर उसकी ही साडी से बडा सा पत्थर बांधकर उसे डैम के गहरे पानी में फैक दिया।

उसके बाद इस हत्यारे ने पकडे जाने के डर से अपनी 1 साल की बेटी को भी जिंदा पानी में डूबो दिया। पुलिस ने 21 मई को बेटी की भी लाश डैम के गहरे पानी से बरामद कर ली हैं।  

जानकारी के अनुसार चौकीदार की सूचना पर 14 मई को पुलिस ने अज्ञात महिला का शव समोहा डैम से बरामद किया था। लाश चार से पांच दिन पुरानी होने की वजह से काफी हद तक सड़ व गल गई थी। जिला अस्पताल में मेडिकल बोर्ड द्वारा पीएम रिपोर्ट 20 मई को भेजी जिसमें पता चला कि महिला के हाथ व पैर साड़ी से बंधे थे और 40 किग्रा के पत्थर के साथ पानी में डुबोया गया था। सांस रुकने से उसकी मौत हुई।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर हत्या और साक्ष्य मिटाने पर धारा 302, 201 भादवि का मुदकमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। विवेचना अधिकारी चेतन शर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि टोकनपुर गांव से महिला लापता है। पुलिस 21 मई को तलाशते हुए कैलाश जाटव के घर पहुंची। परिजनों ने बताया कि वह तो खेत पर गया है।

पुलिस खेत पर पहुंची तो कैलाश जाटव मिल गया। उसकी पत्नी भारती जाटव के बारे में पूछने पर बताया कि वह तो बच्ची को लेकर कहीं भाग गई है। अक्सर इसी तरह भाग जाती है। पुलिस ने करीब 6 से 7 घंटे कड़ी पूछताछ की तो आरोपी टूट गया और अज्ञात महिला की लाश को अपनी पत्नी भारती जाटव का होना स्वीकार कर लिया।

21 मई को आरोपी ने खुलासा किया कि पत्नी के साथ उसने अपनी बेटी लाली जाटव को भी समोहा डैम में जिंदा डुबो दिया था। निशानदेही पर पुलिस ने मछुआरों की मदद से बेटी की लाश को 21 मई को डैम के गहरे पानी से मछुआरों की मदद से बाहर निकाला। 

हत्या के आरोपी कैलाश जाटव ने बताया कि उसकी पत्नि के साथ बार बार झगडा होता था और झगडे के बाद वह घर छोडकर चली जाती थी। इस काण्ड के पूर्व भी ऐसा ही हुआ था मै उसे खेत पर ले गया और वहां से समोहा डैम पर उसे नहाने ले गया। कैलाश ने अपनी पत्नि भारती को पानी में डुबाकर मार दिया। फिर उसी की आधी साड़ी फाड़कर हाथ व पैर बांधे, और एक बडा सा पत्थर बांधकर उसे डैम के गहरने पानी में डुबो दिया।

पत्नी भारती को डुबोने के बाद बेटी लाली जाटव (1) पुत्री कैलाश जाटव को भी कथरी (गुदड़ी) में लपेटा लिया। पत्नी की आधी साड़ी में पोली बना ली और उसमें काला पत्थर बांध दिया। जहां भारती को डुबोया था, उसी जगह बेटी को भी जिंदा डुबोकर घर चला गया।

पुलिस ने मछुआरों की मदद से पोटली बाहर निकाली तो मासूम लाली की लाश सड़ी गली अवस्था में मिली। करीब 17 दिन तक लाश पोटी सहित पानी में पड़ी रही।करैरा थाना पुलिस ने शुक्रवार को अंधे हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
G-W2F7VGPV5M