शिवपुरी। नए साल के पहले दिन से मौसम खराब होने के कारण सर्दी का दौर जारी है। पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं चलने से सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई है। चौबीस घंटे में दिन के तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम केंद्र ने मध्यम कोहरे को लेकर 7 जनवरी तक यलो अलर्ट जारी किया है।
जानकारी के अनुसार, शिवपुरी शहर का रविवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री रहा। पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं लगातार बहने के कारण दिन का तापमान 2.4 डिग्री नीचे आ गया है। रात के तापमान में 1 डिग्री का उछाल आया है।
मौसम केंद्र वैज्ञानिकों ने 7 जनवरी तक शिवपुरी जिले में मध्यम कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। दिन के समय कोहरा अधिक रहता है। नए साल के शुरुआती दो दिन आसमान में बादल थे और बाकी के दो दिन कोहरे से दिन की शुरुआत हो रही है। दो दिनों से दोपहर में धूप खिलने से हल्की राहत है।