Shivpuri News- परमाल ने किया ब्लड डोनेट-कहा रक्तदान करना ईश्वर का काम करना है

Bhopal Samachar
शिवपुरी। जिला अस्पताल में श्रम विभाग में कार्यरत परमाल यादव ने जाकर ब्लड डोनेट किया। शहर की समाजसेवी रंजीता देशपांडे की बेटी को तत्काल में ब्लड की आवश्यकता पडी। ब्लड बैंक में बी पॉजिटिव ब्लड होने के कारण ब्लड डोनर की आवश्यकता पडी।

जैसे ही परमाल को इस बात जानकारी अपने दोस्त के माध्यम से मिली कि एक छोटी सी बच्ची की तबीयत अधिक खराब है और उसे बी पॉजिटिव ब्लड की तत्काल आवश्यकता है। परमाल यादव का ब्लड ग्रुप भी बी पॉजिटिव था। परमाल यादव अस्पताल गए और 1 यूनिट ब्लड डोनेट किया। परमाल ने कहा कि इश्वर ब्लड डोनेट करने का सौभाग्य भाग्यशाली को देता हैं क्यो कि आपका ब्लड किसी जरूरतमंद की जान बचा सकते हैं। आप ब्लड डोनेट करके ईश्वर का काम कर रहे है।
G-W2F7VGPV5M