Shivpuri News- भाजयुमो ने आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत 75 किमी कि तिरंगा बाइक रैली निकाली

Bhopal Samachar
शिवपुरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के तहत बाइकों के माध्यम से 75 किमी कि भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जिसमें मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम मौजूद रहे। मिडिया प्रभारी रिंकू सैन ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत मंगलवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष नवनीत सेन के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बाईकों के माध्यम से 75 किमी की भव्य तिरंगा यात्रा आयोजन किया गया।

यह तिरंगा यात्रा वीर सावरकर पार्क से आरंभ हुई और शिवपुरी विधानसभा के विभिन्न मार्गों से होते हुए कोलारस विधानसभा से लुकवासा होते हुए बदरवास के अम्बेडकर पार्क में समापन कर भीमराव अम्बेडकर जी को माल्यार्पण किया।

इसी बीच रैली में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के जयघोष लगाए और आम लोगों को भी जागरूक किया कि देश की आन बान शान तिरंगे की अहमियत क्या है।भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने इस तिरंगा यात्रा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को इस यात्रा के आयोजन के लिए बधाई दी

और कहा कि तिरंगा देश की आन बान और शान है। तिरंगे को फहराने से देशभक्ति का संचार होता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित हर घर तिरंगा अभियान को पूरी तरह से सफल बनाया जाएगा और घर.घर जाकर लोगों को जागरूक करने के साथ ही तिरंगा झंडा समर्पित किया जाएगा।

इस अवसर पर तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री एवं युवा मोर्चा प्रभारी गगन खटीक, जिला महामंत्री सोनू बिरथरे, जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और भाजपा जिला पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुये।
G-W2F7VGPV5M