शिवपुरी। जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत मनियर क्षेत्र में मामूली विवाद में जान लेने का मामला सामने आया है। यहाँ शराब के लिए उधार पैसे न देने पर तीन पड़ोसियों ने मिलकर 70 वर्षीय बुजुर्ग बुलाकी आदिवासी की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग का उपचार ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में चल रहा था, जहाँ उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पूर्व में दर्ज मारपीट के मामले में अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या से संबंधित धाराएं बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना के बाद से ही तीनों नामजद आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार यह घटना 10 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे शिवपुरी के मनियर क्षेत्र में हुई थी। मनियर निवासी बुलाकी आदिवासी (70) ने 11 मार्च को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि पड़ोस में रहने वाले बादल आदिवासी, चेना आदिवासी और बिट्टू आदिवासी ने उनसे शराब के लिए उधार पैसे मांगे थे। पैसे देने से मना करने पर तीनों ने लात-घूसों से उनके साथ मारपीट की।
छाती, पीठ और हाथ में आई थीं गंभीर चोटें
मारपीट में बुलाकी आदिवासी को छाती, पीठ, गाल और हाथ में गंभीर चोटें आई थीं। फरियादी की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 180/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 115, 351 और 3(5) में मामला दर्ज किया था।
घायल बुजुर्ग को पहले मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें शिवपुरी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद बढ़ेंगी धाराएं
पुलिस के अनुसार ग्वालियर से मर्ग इंटिमेशन प्राप्त हुआ है और मृतक का पोस्टमार्टम भी वहीं कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद प्रकरण में संबंधित धाराएं बढ़ाई जाएंगी। घटना के बाद से ही तीनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।