बसपा प्रत्याशी के बाद पार्टी के लोकसभा प्रभारी भी हुए कांग्रेस में शामिल | SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। गुना शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी लोकेंद्र सिंह राजपूत के कांग्रेस में शामिल होने क बाद मचे बवाल और बसपा सुप्रीमो की कमलनाथ सरकार को समर्थन वापसी की चेतावनी के बीच कांग्रेस ने एक ओर झटका बसपा को दे दिया है। 

लोकेंद्र सिंह के बाद बसपा के लोकसभा प्रभारी प्रकाश सिंह ने भी कल देर शाम कांग्रेस का दामन थाम लिया है। सिंधिया ने मंच पर माला पहनाकर प्रकाश सिंह का स्वागत किया और प्रकाश सिंह ने मंच से सिंधिया का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मैंने सम्मान के लिए बसपा को छोड़ा है और सिंधिया के कामों से प्रभावित होकर कांग्रेस में आया हूं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुना लोकसभा क्षेत्र के बसपा प्रभारी प्रकाश सिंह कई दिनों से कांग्रेस के कई नेताओं के संपर्क में थे। जब गुना लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी लोकेंद्र सिंह राजपूत ने जब कांग्रेस का दामन थाम लिया तो कहीं न कहीं इस बात के कयास और कानाफूसी चल रही थी कि प्रकाश सिंह भी कांग्रेस का हाथ थाम सकते ह 

प्रकाश सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के अवसर पर लोकेंद्र सिंह राजपूत भी प्रेस कॉफ्रेंस में उपस्थित थे। देखना यह है कि प्रकाश सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब बसपा सुप्रीमो मायावती की क्या प्रतिक्रिया रहती है। 
G-W2F7VGPV5M