ससुराल जा रहे दंपति की बाइक दुर्घटनाग्रस्त,पत्नी की मौत, पति गंभीर / SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM

शिवपुरी। खबर जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र से आ रही है जहां ससुराल जा रहे पति पत्नि अपने साथी के साथ बाईक पर जा रहे थे। तभी बाईक पत्थर पर चढने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे बाईक पर सबार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल दौडकर घायल पति पत्नि को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां पत्नि की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में पति की हालात भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बाईक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार बद्री पुत्र पन्नी जाटव अपनी पत्नि कला बाई जाटव उम्र 55 साल निवासी पाटखेडा को अपने मित्र सुखदेव पुत्र करण सिंह जाटव के साथ बाईक पर लेकर अपनी ससुराल जा रहा था। तभी रास्ते में सुखदेव की गाडी पत्थर पर चढ गई और वह अनियंत्रित होकर रोड पर फिसल गई। जिससे बाईक पर सबार बद्री और उसकी पत्नि कलाबाई गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे में घायल दोनों पति पत्नि को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करया गया। जहां कला बई के सिर में गंभीर चोट आने के चलते मौत हो गई। वहीं घायल बद्री का उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है। पुलिस घटना पर धारा 279, 337, 304 ए ताहि मामला दर्ज विवेचना में ले लिया है।
G-W2F7VGPV5M