फरहान काजी @ शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के रन्नौद थाना सीमा से शिवपुरी जिले के पिछले 24 घंटे की खबर मिल रही है कि एक बलात्कार का बदला आरोपी की मां की हत्या करके लिया गया है। हालांकि रन्नौद थाना पुलिस इस मामले में कोई अधिकृत बयान नहीं दिया है,मामले की जांच जारी है। आगनबाडी कार्यकर्ता के बलातकार का मामला दर्ज किया जा चुका है वही हत्या के मामले में पुलिस जांच कर रही है।
रन्नौद के नगर के सदर बाजार में निवास करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने रन्नौद पुलिस को बताया कि आज दोपहर लगभग डेढ बजे मे अपनी आंगनबाड़ी के स्टाफ के बीमार रिश्तेदार को देखने अस्पताल गई थी,अस्पताल जाने के बाद मे अपने घर जा रही थी तभी रास्ते में इंदल गुर्जर बाइक से मेरे पास आ गया।
इंदल की बाइक पर में पीछे बैठ गई। इंदल मुझे घर ना ले जाते हुए नगर पालिका के पास वाले सुनसान रास्ते की तरफ ले गया,इंदल कुछ नहीं बोला उसके बाद में उसकी बाइक से कूद गई। इंदल ने बाइक को रोका और मुझे जबरिया नदी किनारे ले गया और मेरा बलात्कार कर दिया।
पीड़िता का कहना हे कि इसके बाद में इंदल वहां से भाग गया। मैंने फोन लगाकर अपने भाई का पूरा घटनाक्रम बताया। रन्नौद थाना पुलिस ने इस मामले मे पीड़िता के बयान के आधार पर इंदल गुर्जर के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया।
इधर इंदल की मॉ की संदिग्ध की मौत
रन्नौद के वार्ड क्रमांक 13 मे निवास करने वाली सिरकुंवर उम्र 65 साल पत्नी पोखम गुर्जर की संदिग्ध मौत की खबर मिल रही है। महिला की मौत सिर मे चोट लगने के कारण हुई है। मृतक महिला बलात्कार के आरोपी सिरकुंवर की मॉ है। जानकारी मिल रही है कि इंदल गुर्जर बलात्कार की घटना को अंजाम देकर सीधे अपने घर पहुंचा है और अपनी बाइक को घर के पीछे खडा कर घर मे घुस गया था,इधर बलात्कार की पीडिता के भाईयो ने मिलकर इंदल गुर्जर के घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया।
बीच-बचाव में गई मां की जान
हमलावरों ने जब लोहे की रॉड और लाठियों से इंदल पर हमला किया, तो उसे बचाने के लिए उसकी 65 वर्षीय मां सिर कुंवर बाई बीच में आ गई। हमले के दौरान वृद्ध महिला की कनपटी और सिर के पास गंभीर चोट आई, जिससे संभवतः ब्रेन हेमरेज होने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हमले में आरोपी इंदल की पसलियों में भी गहरी चोटें आई हैं, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस की स्थिति
घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। रन्नौद पुलिस ने दुष्कर्म का मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन महिला की मौत के मामले में फिलहाल वेट एंड वॉच की स्थिति में है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही की जाऐगी।