शिवपुरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी-श्योपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। यहाँ रिछाई मोड़ के पास सड़क पर अचानक आई एक गाय को बचाने के प्रयास में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से 7 वर्षीय मासूम बच्ची ने उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। घायलों में मृतिका की मां की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार पोहरी कस्बे के निवासी रिजवान अंसारी अपनी पत्नी कमरजहां अंसारी और 7 साल की बेटी रिजा अंसारी के साथ श्योपुर में एक रिश्तेदार की गमी में शामिल होने जा रहे थे। शुक्रवार दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच शिवपुरी-श्योपुर हाईवे पर रिछाई मोड़ के पास अचानक सामने आई गाय को बचाने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
घायलों को पहले पोहरी, फिर शिवपुरी रेफर किया
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से तीनों घायलों को पोहरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज शिवपुरी रेफर कर दिया गया।
उपचार के दौरान बच्ची ने तोड़ा दम
मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में उपचार के दौरान दोपहर करीब 3 बजे 7 साल की मासूम रिजा अंसारी की मौत हो गई। हादसे में बच्ची की मां कमरजहां अंसारी का एक पैर फ्रैक्चर हो गया है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि पिता रिजवान अंसारी का उपचार जारी है।