पिछोर। शिवपुरी जिले के पिछोर थाना सीमा में आने वाले गांव मानपुर में निवास करने वाले 18 साल के युवक की लाश कुएं में तैरती मिली है। बताया जा रहा है कि युवक कुएं पर पानी निकालने गया था,कुंए से पानी निकालते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में गिर गया,जिससे उसकी मौत हो गई।
A young man from Manpur village was found dead in a well
जानकारी के अनुसार लवकुश कुशवाह उम्र 18 साल पुत्र पुत्र बालपुरी रजक, निवासी ग्राम मानपुर, थाना पिछोर, गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे अपने खेत पर गेहूं काट रहा था। कुछ देर बाद वह गेहूं के पूले (गट्ठर) को गीला करने के लिए खेत पर बने कुएं पर गया। पानी निकालते समय लव कुश का संतुलन बिगड़ा और वह कुएं में गिर गया।काफी देर तक जब लव कुश दिखाई नहीं दिया तो खेत पर मौजूद उसका चचेरा भाई उसे ढूंढते हुए कुएं पर पहुंचा। वहां उसका शव पानी में उतराता हुआ दिखा। परिजन उसे कुएं से निकालकर तत्काल पिछोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।