शिवपुरी। शिवपुरी शहर के झांसी तिराहे पर स्थित गांधी पेट्रोल पंप पर हुए विवाद में एक युवक के साथ जमकर मारपीट की गई। घटना रविवार देर रात हुई है,पेट्रोल भरवाने एक युवक की जमकर लात घूसे बरसा कर मारपीट की है। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में तीन युवको के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जवाहर कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय हारिश मिर्जा पुत्र मोहसिन मिर्जा ने बताया कि वह अपनी बाइक क्रमांक MP 33 MM 1563 से गांधी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए लाइन में खड़ा था। इसी दौरान पीछे से एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवक आए और जबरन उससे आगे अपनी बाइक लगा दी।
बाइक लगने से हाथ में आई चोट
आरोप है कि जब आरोपियों ने अपनी बाइक आगे लगाई, तो बाइक की टक्कर से हरिश के दाहिने हाथ में चोट लग गई। इस पर हरिश ने विरोध जताया। विरोध करने पर तीनों युवक भड़क गए और हारिश के साथ गाली-गलौज करने लगे। जब हारिश ने गाली देने से मना किया, तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।
जमीन पर गिराकर लात-घूंसे से पिटाई
तीनों युवकों ने हरिश को जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसे से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसका सिर दीवार में दे मारा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह बीच-बचाव किया और हारिश को आरोपियों के चंगुल से बचाया।
आरोपी मौके से फरार
बीच-बचाव के बाद तीनों हमलावर अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। अफरा-तफरी के कारण हरिश आरोपियों की बाइक का नंबर नहीं देख पाया। घटना के बाद घायल हारिश ने अपने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद वह थाने पहुंचा और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने दर्ज किया केस
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस गांधी पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।