Shivpuri News: पत्नी के मायके जाने से टूटा छोटू का दिल,साड़ी के फंदे से लटका मिला

Adhiraj Awasthi

कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस थाना सीमा की लुकवासा चौकी क्षेत्र में आने वाले लुकवासा गांव में एक 22 साल के युवक की लाश उसी के घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। युवक ने पत्नी की साडी से बने पर लटका मिला है। परिजनों का कहना कि बेटी की पत्नी के मायके जाने से वह दुखी था,फिलहाल पुलिस ने शव का पीएम भेजते हुए इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पत्नी की साड़ी से बनाया मौत का फंदा
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान छोटू कुशवाह उम्र 22 वर्ष, पुत्र हीरालाल कुशवाह के रूप में हुई है। छोटू की पत्नी बुधवार को अपने मायके गई थी। पत्नी के जाने के बाद वह घर पर अकेला था। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे जब परिजनों और ग्रामीणों ने उसे देखा, तो वह घर के अंदर पत्नी की ही साड़ी का फंदा बनाकर उस पर लटका हुआ था।

पुलिस की कार्रवाई और जांच घटना की सूचना मिलते ही लुकवासा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच और पूछताछ में यह बात सामने आई है कि पत्नी के मायके जाने से छोटू काफी विचलित और परेशान था। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या के अन्य संभावित कारणों की भी तलाश की जा रही है। युवक की मौत के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है।