शिवपुरी डबल आरक्षण के गेम में फंसे डॉक्टर मान बहादुर,डिप्टी CM के जवाब के बाद विदाई तय

Adhiraj Awasthi

ललित मुदगल @एक्सरे शिवपुरी। राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार मामला सेवा का नहीं बल्कि सियासी और प्रशासनिक सर्जरी का है। दो राज्यों (मप्र और यूपी) से दो अलग-अलग जाति प्रमाण पत्र बनवाकर आरक्षण और नौकरी का दोहरा लाभ लेने वाले डॉ. मान बहादुर राजपूत की फाइल अब विधानसभा के पटल पर खुल गई है। पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह द्वारा पूछे गए तीखे सवालों ने प्रशासन की ठंडी पड़ चुकी जांच की आंच को तेज कर दिया है। अब देखना यह है कि दोहरे मूल निवास और फर्जीवाड़े के इस चक्रव्यूह में फंसे डॉक्टर को सिस्टम अभयदान देता है या फिर उपमुख्यमंत्री के जवाब के साथ ही उनकी विदाई तय होगी।

यह है मामला:यह थी चिकित्सा आयुक्त को शिकायत
डॉ मान बहादुर राजपूत ने सैफई चिकित्सा महाविद्यालय उत्तर प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग कैटेगरी से नौकरी प्राप्त करने हेतु आवेदन किया एंव इनके द्वारा गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय ग्वालियर में अन्य पिछड़ा वर्ग कैटेगरी से छात्रवृत्ति प्राप्त की गई है,परंतु महोदय समान कैटेगरी से आरक्षण एवं छात्रवृत्ति के लिए व्यक्ति को राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक है। लेकिन कैटेगरी से दो भिन्न राज्यों में आरक्षण का लाभ प्राप्त किया गया है। जो कि व्यवहारिक रूप से संभव नही है क्योकि एक व्यक्ति दो राज्यों के मूल निवासी नहीं हो सकता है।

शिकायत कर्ता ने दावा किया है कि डॉ मान बहादुर ने गलत तरीके से आरक्षण का लाभ लिया है। भोपाल शिक्षा चिकित्सा आयुक्त को शिकायत कर्ता ने डॉ मनबहादुर के दो राज्यों के मूल निवासी एक मप्र के छतरपुर जिले से बना है दूसरा उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से बना है। बताया जा रहा है कि इस शिकायत के बाद संचालनालय ने जांच शुरू कर दी है,लेकिन यह जांच अभी तक पूरी नही हुई है और इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

लेकिन कांग्रेस के कैलाश ने किया बोतल से जिन्न बहार
शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में पदस्थ डॉ मान बहादुर की शिकायत के बाद जांच के नाम पर लटका दिया गया था,लेकिन शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा के विधायक कैलाश कुशवाह ने विधानसभा में डॉ मान बहादुर सिंह की इस शिकायत को आधार बनाकर विधानसभा में प्रश्न पूछकर जबाब मांगा हैं।

यह लगाया विधानसभा में प्रश्न
मध्यप्रदेश विधान सभा सचिवालय
प्रश्न क्रमांक: 3550 (अतारांकित) दिनांक: 18/07/2024 विभाग का नाम लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा
विषय: जिला चिकित्सा महाविद्यालय शिवपुरी में पदस्थ चिकित्सक की शिकायत।

क्या उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि
(क)चिकित्सा महाविद्यालय शिवपुरी में कार्यरत डॉ मानबहादुर राजपूत के शासन के साथ धोखाधड़ी एवं आपराधिक आचरण संबंधित तथा उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग के जाति प्रमाण पत्र संबंधी क्या-क्या शिकायते प्राप्त हुई है? शिकायतों की छायाप्रति उपलब्ध करावें।
(ख) उक्त प्रकरण में क्या शासन द्वारा नियमानुसार जांच संपन्न कराई गई है? यदि हां तो, कब कराई गई जानकारी दें? क्या जांच में सभी शिकायत सही पाई गई है? जांच प्रतिवेदन की कॉपी उपलब्ध करावे ?
(ग) प्र. क्र. (ख) के क्रम में यदि हां, तो शासन
द्वारा आज दिनांक तक उक्त चिकित्सक के विरूद्ध कार्यवाही क्यों नहीं की गई? एवं इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों/कर्मचारियों के नाम, दिये जावे?
(घ) डॉ मान बहादुर राजपूत पर शासन द्वारा किन-किन नियमों के अनुसार क्या कठोर कार्यवाही की जावेगी एवं कब तक की जाएगी ?

कुल मिलाकर सरकार को अब फर्जी नियुक्ति का जवाब विधानसभा में देना है,उत्तर भी शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज ने तैयार कर लिया है,अब देखना यह है कि दो-दो फर्जी जाति प्रमाणपत्र लगाने वाले डॉक्टर को डीन कैसे अभयदान देंगे या सजा देंगे