शिवपुरी। शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत संजय कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने गई नगर पालिका की टीम को उस समय बैरंग लौटना पड़ा, जब वहां दो पक्षों के बीच हिंसक विवाद की स्थिति बन गई। यह पूरा मामला सीएम हेल्पलाइन की एक शिकायत के बाद शुरू हुआ, जिसने बाद में सांप्रदायिक रंग ले लिया।
शिकायत के बाद पहुंची थी टीम
संजय कॉलोनी निवासी मंगल रजक ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पड़ोसी असगर खान ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बाउंड्री वॉल बना ली है और वहां से एक अलग दरवाजा निकाल लिया है। इस शिकायत के निराकरण के लिए जब नगर पालिका का दस्ता मौके पर अतिक्रमण हटाने पहुंचा, तो आरोपी पक्ष ने विरोध शुरू कर दिया।
पथराव और आपत्तिजनक टिप्पणियों का आरोप
प्रत्यक्षदर्शियों और शिकायत के अनुसार, कार्रवाई के दौरान असगर खान, उसकी पत्नी जेवो निशा और बेटी नगीना खान ने नपा अमले के सामने ही मंगल रजक के परिवार के साथ अभद्रता और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान ईंटें फेंक कर हमला किया गया और कार्रवाई को जबरन रुकवा दिया गया। विवाद तब और बढ़ गया जब नगीना खान द्वारा कथित तौर पर हिंदुओं को लेकर अत्यंत आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियां की गईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
थाने में भारी हंगामा और पुलिस कार्रवाई
जैसे ही यह वीडियो सार्वजनिक हुआ, सकल हिंदू समाज के लोग और स्थानीय निवासी आक्रोशित होकर फिजिकल थाना पहुंच गए। लगभग एक घंटे तक थाने के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी होती रही, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
भीड़ के दबाव और प्राथमिक जांच के बाद, पुलिस ने मंगल रजक की शिकायत पर तीनों आरोपियों—असगर खान, जेवो निशा खान और नगीना खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 (ए), 353 (2), 351 (3) और 3 (5) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।