शिवपुरी। अपने प्रेमी के साथ घर से फरार पिछोर की युवती शिवपुरी पुलिस अधीक्षक आफिस अपने प्रेमी के साथ पहुंच गई और आवेदन देकर पिछोर पुलिस सहित अपने परिजनों से सुरक्षा की मांग की। युवती ने कहा कि मैंने अपने प्रेमी के साथ मंदिर में शादी कर की है,जब तक मैरिज सर्टिफिकेट तैयार नही हो जाता जब तक लिव-इन रिलेशनशिप मानी जाए।
जानकारी के अनुसार पिछोर निवासी आकांक्षा 25 वर्ष अचानक 5 फरवरी 2026 को लापता हो गई थी। परिजन पिछोर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराकर आकांक्षा को ढूंढते हुए भटक रहे थे। लेकिन युवती 13 फरवरी को अपने प्रेमी शिवपुरी निवासी शिवम राठौर के साथ एसपी ऑफिस पहुंची। हाईकोर्ट में दायर याचिका के आदेश की कॉपी के साथ आवेदन दिया है। युवती का कहना है कि जब तक विवाह प्रमाण-पत्र तैयार नहीं होता, तब तक लिव-इन रिलेशनशिप मानी जाएगी। मेरे माता-पिता ने यदि गुमशुदगी दर्ज कराई है तो मेरे आवेदन को कथन मानकर निरस्त किया जाए।
आवेदन के जरिए युवती आकांक्षा का कहना है कि शिवम राठौर और मैं एक-दूसरे से काफी प्यार करते हैं। जिसकी सारी जानकारी माता-पिता को पहले से थी। माता-पिता मेरी शादी बिना मर्जी के दूसरी जगह करने के लिए तैयार हैं। जबकि मैंने शिवम राठौर के साथ मंदिर में जाकर भगवान को साक्षी मानकर विधिवत 5 फरवरी को शादी कर ली है।
पिछोर निवासी आकांक्षा पुत्री रविंद्र सिंह तोमर उम्र 24 साल व सुरवाया निवासी शिवम पुत्र राजेश राठौर उम्र 25 साल कॉलेज में साथ पढ़ते थे। दोनों के बीच उसी समय से प्रेम संबंध थे। इसी क्रम में वह 5 फरवरी 2026 को घर से भाग गए और भगवान को साक्षी मानकर मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद दोनों पति-पत्नी के रूप में एक साथ रह रहे हैं। आकांक्षा के अनुसार उसके माता-पिता अब पुलिस के माध्यम से उस पर अवैध रूप दवाब डलवा कर उसे अपने पास बुलाने का प्रयास कर हैं। इसके साथ ही वह उसके पति शिवम राठौर व उसके स्वजनों पर भी झूठी कार्रवाई करवाना चाहते हैं।
युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की बात कही
लड़की का कहना है कि मेरी सास को घर से अवैध रूप से उठाकर सुरवाया थाने के सामने वाहन में खड़ा कर प्रताड़ित किया था। फिर झांसी रोड पर शिवपुरी से 15 किमी दूर छोड़कर भाग गए थे। मुझे व मेरे पति शिवम राठौर की पिछोर पुलिस, माता-पिता व रिश्तेदार प्रताड़ित कर रहे हैं। यदि माता-पिता के साथ पिछोर पुलिस परेशान करती है तो कोई आत्मघाती कदम उठाएंगे। संपूर्ण जवाबदेही पिछोर थाना पुलिस की होगी।