शिवपुरी। शिवपुरी। धर्म और आस्था की नगरी शिवपुरी एक बार फिर बड़े आध्यात्मिक आयोजन की साक्षी बनने जा रही है। हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत 2083) के पावन अवसर पर हवाई पट्टी क्षेत्र में विश्वविख्यात कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा का मंगल प्रवाह होगा। श्री खेड़ापति पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी नीलमणि दास महाराज के सानिध्य में आयोजित होने वाला यह गुड़ी पड़वा महा महोत्सव 18 मार्च से 26 मार्च तक चलेगा।
इस भव्य आयोजन में भागवत कथा के साथ-साथ निर्धन कन्याओं का विवाह, सहस्त्र चंडी महायज्ञ और प्रतिदिन दीपदान जैसे सेवा व संस्कार के प्रकल्प आयोजित किए जाएंगे। विशेष बात यह है कि इस महोत्सव में देश के बड़े संतों के साथ ही लगभग 50 विदेशी श्रद्धालु भी शिरकत करेंगे।
गुड़ी पड़वा का 19 मार्च का सूर्योदय शिवपुरी में धर्म का महाकुंभ लेकर उदय होगा। 19 मार्च से हवाई पट्टी पर खेड़ापति सरकार की प्रेरणा से शिवपुरी में देवकीनंदन ठाकुर के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा का महा आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन गुड़ी पड़वा महा महोत्सव के अंतर्गत खेड़ापति सरकार के सानिध्य में किया जा रहा है। खेड़ापति दरबार द्वारा गुड़ी पड़वा महा महोत्सव विक्रम (संवत 2083) हिंदू नव वर्ष धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह महा महोत्सव 18 मार्च से प्रारंभ होकर 26 मार्च तक चलेगा।
इस महा आयोजन में विश्व विख्यात कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर शिवपुरी आएंगे और भागवत कथा का वाचन करेंगे साथ में इसी कार्यक्रम में कन्या विवाह और सहस्त्र चंडी महायज्ञ के साथ प्रतिदिन कार्यक्रम होगें।
श्रीखेडापति पीठाधीश्वर श्री-श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी श्री नीलमणि दास महाराज ने बताया कि खेड़ापति सरकार की असीम प्रेरणा से आयोजित होने वाला यह 'गुड़ी पड़वा महा महोत्सव' केवल एक कथा नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और शक्ति की आराधना का महासंगम होगा, जहां गरीब कन्याओं के हाथ पीले होंगे और सहस्त्र चंडी महायज्ञ से वातावरण शुद्ध होगा।
इस उत्सव के श्रीगणेश का क्रम सूर्योदय के साथ होगा,सुबह 6 बजे से शतचंडी यज्ञ का पूजन से शुरू होगा,6:30 से देव आहूतिया सूय होगी,वही 9 बजे से 108 श्रीमदभागवत का कथा का मूल पाठ प्रारंभ होगा, और 2 बजे से 5 बजे तक श्री देवकी नंदन ठाकुर जी के मुख से महा भागवत का वाचन होगा। 5 से 6 बजे तक प्रतिदिन सम्मान समारोह होगा। 6 बजे से 7 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे,उसके बाद महाआरती का आयोजन होगा,इसके बाद प्रतिदिन दीपदान यज्ञ का आयोजन होगा,और उसके बाद भजन संध्या का कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा,इस भजन संध्या में प्रतिदिन देश विदेश से आए कलाकार अपनी प्रस्तुति देगें।
श्री-श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी श्री नीलमणि दास महाराज ने बताया अभी शहर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित श्री धीरेन्द्र शास्त्री की कथा का सफल आयोजन संपन्न कराया था। अब शिवपुरी वासियो की कंधो पर फिर पुन यह बडी जिम्मेदारी है इसमे कथा के साथ साथ कई कार्यक्रमों का आयोजन होना है,इस कार्यक्रम में देश के बडे बडे संत और कथा वक्त भी अल्प समय के लिए शिवपुरी प्रवास पर आऐगें। वही 50 से अधिक विदेशी मेहमान भी इस कथा में संपूर्ण समय के लिए शिरकत करेगें। सनातन जागरूकता पदयात्रा 11 मार्च 2026 को महा आयोजन जागरूकता पदयात्रा बलारी माता मंदिर से सुबह 8 बजे प्रारंभ होकर महायज्ञ स्थल तक पहुंचेगी। सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के श्रद्धालु इस पदयात्रा में सम्मिलित होकर इतिहास रचेंगे।