Shivpuri News, शीतला माता मंदिर की दानपेटी तोड़ी, पास की दुकान से फ्रिज तक उठा ले गए

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। शिवपुरी सिटी कोतवाली सीमा में पोहरी बस स्टैंड के पीछे तालाब के पास स्थित शीतला माता के मंदिर मे चोरो ने दान पेटी तोडकर नकदी चुरा ली वही मंदिर में रखा माइक मशीन और पीतल के बर्तन सहित घंटी भी अपने साथ ले गए। मंदिर के पास एक दुकान को भी चोरो ने अपना निशाना बनाया है दुकान से सामान सहित फ्रीज तक चोर चुरा ले गए।

जानकारी के अनुसार तालाब की पार पर स्थित शीतला माता का मंदिर के गेट पर ताले  को बीती शुक्रवार की रात तोड दिए  और मंदिर में प्रवेश कर गए। चोरो ने मंदिर में रखी दान पेटी काटकर उसमे रखे 50 हजार की नकदी निकाल ली,वही मंदिर में आरती करने की मशीन सहित पीतल के बर्तन और घंटा को चोर चुरा ले गए।  

मंदिर के पास एक दुकान है इस दुकान को भी चोरो ने अपना शिकार बनाया है। दुकान में रखा सामान और फ्रिज तक को चोर उठा ले गए। मंदिर के पुजारी दीपक रजक का कहना है कि इससे पूर्व भी मंदिर मे चोरी हुई थी। उसमे भी घंटा पीतल का डोल ढोलक घोड़ा व दान पेटी गया था। कोतवाली पुलिस ने पहले की चोरी का भी कोई ख़ुलासा नहीं किया इस कारण ही चोरो के हौसले बुलंद हो गए और आज फिर मंदिर मे चोरी हो गई।