युवराज होटल में 20 वर्षीय स्टूडेंट ने लगाई फांसी,प्रेमी से मिलने पहुंंची थी

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना सीमा में आने वाले युवराज होटल के कमरा नंबर 308 में एक 20 साल की स्टूडेंट ने फांसी लगा ली है। बताया जा रहा है कि स्टूडेंट अपने प्रेमी ने मिलने होटल पहुंची थी। दोनो में किसी बात पर विवाद हुआ है। स्टूडेंट को युवक ही गंभीर अवस्था में एमएम हॉस्टिपटल लेकर पहुंचा,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिजिकल पुलिस ने युवक को राउंडअप कर लिया है।

शिवपुरी जिले के कोलारस थाना में सेसई गांव में निवास करने वाली नैनसी राठौर उम्र 20 साल आज अपने घर से कॉलेज का फार्म भरने के लिए निकली थी। बताया जा रहा है कि नैनसी युवराज होटल अपने प्रेमी ने अंकुश रावत ने मिलने गई थी,जानकारी मिल रही है दोनों में किसी बात पर को लेकर विवाद हुआ,इस विवाद के बाद नैनसी ने कथित तौर पर फांसी लगा ली।

अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ा
अंकुश रावत नैनसी को तत्काल एमएम हॉस्पिटल ले गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल प्रबंधन को यह मामला संदिग्ध लगा, जिस पर उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने फिजिकल थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी,जानकारी मिल रही है कि अंकुश रावत भी सेसई गांव का रहने वाला है और कही बाहर प्राइवेट जॉब कर रहा था।