शिवपुरी। शिवपुरी वन मंडल की करैरा रेंज की खोड सब रेंज के केनवाया बीट में अवैध फर्शी पत्थर उत्खनन और परिवहन के मामले में कार्यवाही की है,इस कार्यवाही में अवैध उत्खनन कर्ताओ ने वन विभाग की टीम को दहशत मे लाने के लिए हवाई फायर किए है। मीडिया का दिए गए बयान में मौजूदा डिप्टी रेंजर ने स्पष्ट कहा है कि माफिया ने फायर किए है। वहीं DFO सुधांशु यादव ने फायरिंग की बात को पूरी तरह से नकार दिया है,दोनो के बयान एक दूसरे के विपरीत है। इस मामले को लेकर बडे सवाल यह खडे हो रहे है कि डीएफओ माफिया हित वाला बयान क्यों दे रहे है,क्यो अपने अधीनस्थ स्टाफ के साथ खडे नही हो रहे है।
जानकारी के अनुसार अमोला सब रेंज के डिप्टी रेंजर (प्रोविजनल) सोमेश शर्मा 15 फरवरी को भ्रमण पर थे, तभी अवैध पत्थर भंडारण मिला। सीमा पर पहुंचते ही माफिया ने चार फायर किए, जिससे टीम दहशत में आ गई। सूचना पर एसडीओ व डीएफओ ने अतिरिक्त स्टाफ भेजा। बाद में खोड़ सब रेंज के डिप्टी रेंजर राजाराम करेठिया के साथ संयुक्त कार्रवाई कर अवैध खदान में रखी 5 ट्रॉली फर्शी पत्थर तोड़कर नष्ट कर दी गई,वही इस मामले में डीएफओ शिवपुरी का कहना है कि फायर जैसी कोई स्थिति नहीं बनी थी।
करमई बीट की सीमा दूसरी सब रेंज की केनवाया बीट से लगी है। एंट्री करते सोमेश कुछ ट्रैक्टर की आवाज आई। आगे बढ़े तो पहले एक फायर हुआ। इसके बाद दो, फिर दूसरा फिर एक और फायर हुआ। संभवतः खाली ट्रैक्टर थे, जिन्हें बचाकर भगा ले गए। एसडीओ और डीएफओ को अवगत कराया, जिन्होंने स्टाफ भेज दिया। खोड सब रेंज का स्टाफ आ गया। शाम के बाद रात और सुबह 4.30 बजे तक कार्रवाई चली। अवैध फर्शी पत्थर केनवाया में रखा था। हमारी सीमा में कुछ जगह 8 से 10 फर्शी पत्थर रखे थे। हम अपने क्षेत्र का जब्ती प्रकरण बना रहे है।
वन विभाग की 8 घंटे से अधिक समय तक चली कार्रवाई
वन विभाग के स्टाफ ने केनवाया के जंगल में रविवार की शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक अवैध फर्शी पत्थर तोड़ा। इसके बाद 15-16 फरवरी की रात 12 बजे से सुबह 4.30 बजे तक फर्शी पत्थर तोड़ने की कार्रवाई फिर से चली। करीब आठ घंटे में वन विभाग की टीम ने माफिया का चार से पांच ट्राली अवैध फर्शी पत्थर को तोड़कर नष्ट करने का प्रयास किया।
हम रेंडम गश्ती कराते हैं,फायरिंग जैसा कोई मामला नहीं है।
हमारी टीम क्षेत्र में कार्रवाई के लिए गई थी। कुछ लोग गाड़ियां लेकर भाग गए। हमारी टीम ने मौके पर फर्शी पत्थर आदि तोड़ा है। आसपास के ग्रामीण चोरी छिपे घुसने की कोशिश करते हैं। उस क्षेत्र में और गश्ती बढ़ाएंगे।
सुधांशु यादव, डीएफओ, सामान्य वन मंडल जिला शिवपुरी