शिवपुरी। मड़ीखेड़ा जलावर्धन योजना की मुख्य पाइप लाइन फूटने के कारण पिछले छह दिनों से शहर की प्यास नहीं बुझ पाई है। जियो मोबाइल कंपनी की लापरवाही से शुरू हुआ यह संकट अब नगर पालिका के तकनीकी दावों में उलझ गया है। आलम यह है कि शादियों के इस सीजन में लोग उत्सव मनाने के बजाय पानी के इंतजाम में जुटे हैं। पाइप लाइन सुधरने के बाद अब मोटरों के खराब होने की नई समस्या सामने आई है, जिससे जनता का सब्र जवाब दे रहा है और पूरी व्यवस्था एक बार फिर निजी टैंकरों के भरोसे है।
उल्लेखनीय है कि 6 फरवरी के जिओ मोबाइल कंपनी की लाइन बिछाने के लिए खुदाई के दौरान जिओ के कर्मचारियों ने मड़ीखेड़ा डैम के पास मड़ीखेड़ा जलावर्धन योजना की पाइप लाइन फोड़ दी थी। इस मामले में जिओ कंपनी ने स्वयं के व्यय पर पानी की पाइप लाइन को बदलवाने का प्रस्ताव नपा के सामने रखा था। नपा ने दावा किया था कि शहर में दो दिन के बाद पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
इस लिहाज से 8 फरवरी को शहर में मड़ीखेड़ा जलावर्धन योजना के तहत पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी, लेकिन 11 फरवरी तक शहर में पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई है। पूरा शहर पानी के लिए परेशान हो रहा है और एक बार फिर नगर पालिका टैंकरों के भरोसे नजर आ रही है। कई लोगों को बाजार से पानी खरीदने तक पर मजबूर होना पड़ गया है।
इस पूरे मामले में जब नगर पालिका सीएमओ इशांक धाकड़ से बात की गई तो उनका कहना था कि, पानी की पाइप लाइन तो जुड़ गई है, लेकिन पानी की पाइप लाइन जोड़ने के बाद उनकी फिल्टर प्लांट व इंटेकवेल पर लगी मोटर खराब हो गई थीं, इस कारण शहर में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी थी। उनका दावा है कि गुरुवार को शहर में मड़ीखेड़ा जलावर्धन योजना की पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी।
शादी वाले घरों में सबसे ज्यादा परेशान लोग
इस समय सहालग का सीजन चल रहा है, मड़ीखेड़ा जलावर्धन योजना का पानी शहर में नहीं आने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को उठाना पड़ रही है, जिन घरों में शादी समारोह हैं। ऐसे में इन्हें या तो पानी बाजार से खरीदना पड़ रहा है या फिर मोहल्ले और कंपनियों में लगे बोरों से घर वालों के साथ-साथ शादी समारोह में शामिल होने आए लोग भी पानी भर रहे हैं।