बाकडे हनमान मंदिर पर 108 अष्टोत्तर भागवत कथा ओर विष्णुमहायज्ञ, निकाली गई भव्य कलश यात्रा

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के प्रसिद्ध श्रीसिद्ध क्षेत्र श्रीबाकडे हनुमान मंदिर पर आज 7 फरवरी शनिवा से अष्टोत्तर भागवत कथा ओर विष्णुमहायज्ञ का श्रीगणेश हो चुका है। इस कार्यक्रम के क्रम मे आज सुबह मॉ राज राजेश्वरी माता के मंदिर से 251 कलशो की भव्य कलश यात्रा विष्णुमंदिर तक निकाली गई।

इस कलश यात्रा के आरभं से पूर्व राजेश्वरी मंदिर पर संपनन होने जा रही है 108 श्रीभागवत का पूजन वैदिक मंत्रो के दवारा किया गया इसके बाद कलश यात्रा का श्रीगणेश किया गया। इस भव्य कलश यात्रा मे कथा व्यास श्रीगिरीश महाराज,बांकडे हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी श्री गिर्राज महाराज मुख्य कथा यजमान सहित सैकडो की संख्या मे धर्मप्रेमी महिला और पुरूषो ने भाग लिया।  

108 भागवत पाठ और महायज्ञ के इस आयोजन की विशेषता यह है कि इसमें 108 अष्टोत्तर श्रीमद भागवत मूल पाठ किए जाएंगे। साथ ही, नौ कुंडीय विष्णु महायज्ञ का आयोजन होगा, जिसमें विश्व कल्याण की कामना के साथ आहुतियां दी जाएंगी।

कथा के मुख्य वक्ता बांकड़े हनुमान सिद्ध क्षेत्र के महंत श्री गिरीश महाराज हैं, जो अपनी ओजस्वी वाणी से श्रद्धालुओं को भागवत रसपान कराएंगे। विशेष उत्सव और यजमान कथा के दौरान विभिन्न प्रसंगों पर भव्य उत्सव आयोजित किए जाएंगे। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: मुख्य यजमान श्रीमती प्रेमदेवी एवं श्री महेश शिवहरे होंगे,गोवर्धन पूजन: मुख्य यजमान श्रीमती हेमलता एवं पंडित मुकेश पाराशर होंगे,रुक्मणी मंगल (विवाह): मुख्य यजमान श्रीमती प्रियंका एवं श्री गिरजेश श्रीवास्तव होंगे।

पूर्णाहूति और भंडारा सप्ताह भर चलने वाले इस ज्ञानयज्ञ का समापन शनिवार, 14 फरवरी 2026 को होगा। इस दिन श्री बांकड़े हनुमान सिद्ध क्षेत्र में महायज्ञ की पूर्णाहूति दी जाएगी और एक विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें शहर भर के श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा।