भोपाल। शिवपुरी-श्योपुर जिले की सीमा पर स्थित कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई से आई मादा चीता ने भारत की धरा पर दूसरी बार शावकों को जन्म दिया है। आज आशा ने 5 शावकों को जन्म दिया है। अब भारत में जन्मे चीता शावको की संख्या बढ़कर 24 हो गई है,इस प्रकार से कूनो में चीतों की आबादी बढ़कर 35 हो चुकी है। यह एक महाद्वीप से दूसरी महाद्वीप पर चीतों को बसाने वाला यह प्रोजेक्ट अपनी सफलता की ओर बढ रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने इसे प्रदेश और देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया और वन विभाग, वन कर्मचारियों तथा पशु चिकित्सकों के प्रयासों की सराहना की।
जब आशा ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है, जिससे भारत की चीता संरक्षण यात्रा और मजबूत हुई है। इसके साथ ही, भारत में पैदा हुए शावकों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है और कुल चीतों की आबादी 35 हो गई है। यह उपलब्धि वन कर्मचारियों और पशु चिकित्सकों की अथक मेहनत को दिखाती है। यह राज्य वन्यजीव संरक्षण के केंद्र के रूप में उभर रहा है।