SHIVPURI में मेडिटेशन गुरु विहसंत सागर जी का मंगल प्रवेश,पलक-पावड़े बिछाकर किया स्वागत

  • शिवपुरी। मेडिटेशन गुरू परम पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज ससंघ भिंड में चातुर्मास कर ग्वालियर, पनिहार, नरवर में महती धर्म प्रभावना करने के उपरांत मंगलवार को सुबह 10 बजे नगर में प्रवेश हुआ इसके साथ ही उनका आहारचर्या ऋषभ जैन नवीन गृह कमलागंज में संपन्न  हुआ। मुनि श्री के सानिध्य में गुरु भक्ति में लीन दिगंबर जैन सकल समाज के महिला एवं पुरुषों में उक्त दोनों मुनि श्री की आहार चर्या संपन्न होने से उत्साह व्याप्त है।

  • जानकारी देते हुए पुलक जन चेतना मंच के पूर्व अध्यक्ष ऋषभ जैन एलआईसी ने बताया कि आज हमारे लिए बड़े सौभाग्य का विषय है कि हमारे कमलागंज में स्थित नवीन गृह एक साथ दो मुनि मेडिटेशन गुरू परम पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज एवं उनके संघ में विश्व सौम्य सागर  महाराज का आहारचर्या हुई आगे बताते हुए कहा दिगंबर जैन साधुओं की चर्या में से एक चर्या है आहारचर्या।

  • दिगंबर जैन मुनियों को नवधा भक्ति द्वारा आमंत्रित किया जाता है। आहारचर्या के बाद पूज्य उपाध्याय श्री ससंघ की भव्य अगवानी मंगलवार को दोपहर ठीक 2.00 यहाँ से भव्य जुलूस के साथ पूज्य श्री ससंघ शिवपुरी नगर में स्थित अतिशय क्षेत्र श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन छत्री मन्दिर जी के लिए प्रस्थान किया। मार्ग में जगह जगह साधर्मी जनों द्वारा गुरुदेव जी का पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती की गई।