shivpuri news ,प्यार में असफल प्रेमी-प्रेमिका की लाश पेड़ पर फंदे पर लटकी मिली

Adhiraj Awasthi

हार्दिक गुप्ता कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस थाना सीमा में स्थित गुडा रोड पर रेलवे पटरी के पास बुधवार की सुबह आज राहगीरों को एक पेड़ से दो लाशें फांसी के फंदे पर लटकी दिखी,एक साथ दो लाश पेड़ पर टंगी होने की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और क्राईम सीन का जांच शुरू कर दी,बताया जा रहा है कि उक्त लाशे जिन युवक और युवती की है उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था,प्रेम की असफलता के कारण दोनो ने यह प्राण घातक कदम उठा लिया।

जानकारी के अनुसार बदरवास थाना सीमा में आने वाले गाँव मनदनपुरा में निवास करने वाला जितेंद्र धाकड़ ओर इसी गांव में रहने वाली सोनम आदिवासी के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पूर्व में जितेद्र सोनम को घर से भगा ले गया था,सोनम नाबालिग थी पुलिस ने जितेंद्र धाकड़ के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करते हुए सोनम की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने सोनम को जबलपुर से बरामद करते हुए उसके परिजनों का सौंप दिया था और जितेन्द्र धाकड को न्यायालय में पेश किया जहां उसे जेल भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि जितेंद्र धाकड़ की 11 फरवरी को जमानत हो गई थी,जब वह घर ही था। बीते रोज मंगलवार को मदनपुर गांव से जितेंद्र और सोनम फिर गायब हो गए थे,आज सुबह ये दोनो कोलारस में नीम के पेड़ से लटके मिले,दोनो ने लाशे एक ही रस्सी से टंगी हुई थी। FSL की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह सामूहिक आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य संदिग्ध कारण। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।