shivpuri में बहन का रौद्र रूप,ड्रग पेडलर की रोड पर चप्पलों से की कुटाई

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के कमालगंज में स्थित पुल पर बीती शाम मंगलवार को एक बहन का रौद्र रूप देखने को मिला,बहन ने अपने भाई को नशा करने वाले सारे राह चप्पलों से कुटाई कर दी। युवती का कहना था कि पीटने वाला युवक नशे की सप्लाई करता है,वह उसे कई बार समझा चुकी थी कि नशा बेचने वाले युवक के कारण उसका घर बर्बाद हो चुका है। युवती का भाई नशे का आदी हो चुका है और अब वह घर मे चोरी करने लगा है। नशे के सामान बेचने वाले की कई बार वह देहात थाने में शिकायत भी कर चुकी थी।

पुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत कमलागंज पुलिया के पास मंगलवार शाम एक युवती द्वारा युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवती युवक को पहले थप्पड़ और फिर चप्पलों से पीटते हुए दिखाई दे रही है।

जानकारी के अनुसार पुरानी शिवपुरी में निवास करने वाली ज्योति बेडिया अपने एक साथी के साथ  कमालगंज  पुल पर पहुंची ओर उसने एक अन्य युवक को रोका और उसकी मारपीट शुरू कर दी। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवती ने युवक को कई थप्पड़ मारे और इसके बाद चप्पल निकालकर उस पर बरसाने लगी। यह पूरी घटना कुछ देर तक चलती रही।

मारपीट के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की। आस पास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। घटना के बाद युवती अपने साथी के साथ वहां से चली गई।

युवती का आरोप-भाई को नशे का आदी बनाया
घटना के बाद युवती ज्योति बेड़ियां ने कहा कि युवक के साथ हुई मारपीट उसी के द्वारा की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ युवक उसके भाई अभिषेक बेड़ियां को नशे का आदी बना चुके हैं। नशे की लत के चलते उनका भाई घर में चोरी करने लगा था और घरेलू सामान बेचकर नशे की सामग्री खरीदता था।

नशा सप्लाई करने का आरोप, थाने में शिकायत
ज्योति ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित युवकों को समझाइश दी, लेकिन वे नहीं माने और लगातार उनके भाई को नशे की सामग्री उपलब्ध कराते रहे। जिस युवक के साथ मारपीट हुई, उसका नाम शिवम बताया गया है, जो उनके भाई को नशे की सामग्री देता था। उन्होंने कहा कि नशे के कारण परिवार परेशान हो गया था, इसलिए मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा। ज्योति ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने भाई की शिकायत पहले ही देहात थाना में दर्ज करा दी है।