शिवपुरी। शिवपुरी विकासखंड में 23 फरवरी को 14 गांवों में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। हालात यह है कि खेतों में फसल पकी खड़ी हुई सरसों और चने की फसल पूरी तरह से खराब हो चुकी है। किसानों के नुकसान को देखते हुए कलेक्टर ने भी 24 फरवरी को जिले के सभी एसडीएम को प्रभावित क्षेत्रों का त्वरित सर्वे कराने के निर्देश जारी किए गए थे। चूंकि सर्वाधिक बारिश और ओलावृष्टि शिवपुरी तहसील की एक पट्टी पर ही हुई थी, जहां खेतों में खड़ी फसल में नुकसान देखा गया है।
इसी के चलते शिवपुरी तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा ने आठ सर्वे टीम गठित कर दी हैं, जो प्रभावित गांव के खेतों में जाकर नुकसान का आकलन करेंगे। सर्वे टीम में नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी, एक अन्य पटवारी सहित आरआई को रखा गया है। इन टीमों को तीन दिन के भीतर किसानों के खेतों में हुए नुकसान का आंकलन कर सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है।
इन गांवों में होगा नुकसान का आंकलन
प्राकृतिक आपदा के कारण जिन गांवों में नुकसान हुआ है उनमें लालगढ,इलवासा, मानपुर, तानपुर, झुंड, मानकपुर, टोंगरा, इंटमा, किरोली, लोहादेवी, रायश्री, सतेरिया,बांसखेड़ी, और पिपरसमा है।
किस गांव में सर्वे के लिए कौन जाएगा
ग्राम लालगढ़ झालावास, मानपुर में नुकसान का सर्वे, नायब तहसीलदार शिप्रा उपाध्याय, राजस्व निरीक्षक रामवरण यादव, हल्का पटवारी संजय वर्मा, पटवारी राकेश आर्य, RAEO संजय कोली।
ग्राम तानपुर व झूड में नायब तहसीलदार शिप्रा उपाध्याय, राजस्व निरीक्षक रामवरण सिंह यादव, हल्का पटवारी राकेश गुप्ता, पटवारी संजय मौर्य,
RAEO शिवपाल सिंह पवार
ग्राम मानपुर, टोगरा में नायब तहसीलदार शिप्रा उपाध्याय, राजस्व निरीक्षक रामवरण सिंह यादव, हल्का पटवारी संजीव मौर्य, पटवारी ममता धाकड़,
RAEO बृजमोहन शर्मा
ग्राम इटमा, किरौली में नायब तहसीलदार शिप्रा उपाध्याय, राजस्व निरीक्षक रामवरण सिंह यादव, हल्का पटवारी गौरव शर्मा, पटवारी पराग रहोरा,
RAEO धर्मेन्द्र बैरवा
ग्राम लोहा देवी में नायब तहसीलदार शिप्रा उपाध्याय, राजस्व निरीक्षक रामबरन सिंह यादव, हल्का पटवारी कामिनी गुप्ता, पटवारी पराग रहोरा,
RAEO धर्मेन्द्र बैरवा
ग्राम रायश्री में नायब तहसीलदार अजीत सिंह सेंगर, राजस्व निरीक्षक प्रमोद शर्मा, हल्का पटवारी रूपा शर्मा, पटवारी निखिल जैन, नितिन गुप्ता,
RAEO लखन गुर्जर
ग्राम सतेरिया व बांसखेड़ी में नायब तहसीलदार अजीत सिंह सेंगर, राजस्व निरीक्षक प्रमोद शर्मा, हल्का पटवारी नवनी शर्मा, विकास जैन, सहित पटवारी जगदीश राठौर, विवेक रावत, RAEO लखन गुर्जर
ग्राम पिपरसमा में नायब तहसीलदार अजीत सिंह सेंगर, राजस्व निरीक्षक प्रमोद शर्मा, हल्का पटवारी गजेंद्र गुर्जर, पटवारी गिरजेश श्रीवास्तव, अभिषेक अग्रवाल, सत्येंद्र धाकड़, RAEO शिवपाल सिंह। गांव के पंचायत सचिव व रोजगार सहायक भी नुकसान का सर्वे करने के दौरान टीम के साथ मौजूद रहेंगे।