कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस थाना सीमा में एक 22 साल के युवक के रोड एक्सीडेंट में मौत होने की खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि युवक बीमार था और घर से अपने दोस्त के साथ दवाई लेने निकला था,उसे क्या पता था जिस रास्ते वह सेहत की उम्मीद से जा रहा था उसी रास्ते मे उसका मौत इंतजार कर रही थी। युवक की बाइक को लाल कलर के एक महिन्द्र ट्रेक्टर ने चकनाचूर कर दिया। इस हादसे में बीमार युवक को सिर में गंभीर चोट आई जिससे उसकी मौत हो गई। वही उसका दोस्त में गंभीर हालत मे है और उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार देहरदा गणेश में निवास करने वाला दिनेश जाटव उम्र 22 साल अपने दोस्त देवीलाल जाटव निवासी नेगमा के साथ बुधवार को अपनी बाइक से शहर के लिए दवाई लेने आ रहा था। परिजनों के अनुसार दिनेश की तबीयत खराब चल रही थी इस कारण वह दवाई लेने निकला था।
जैसे ही दिनेश की बाइक पडोरा के पास जाट होटल के पास स्थित पुल के पास पहुचा था सामने से आ रहे है रेड कलर के महिंद्रा 275 DI ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।
सिर और शरीर पर आईं गंभीर चोटें
हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दिनेश जाटव को मृत घोषित कर दिया। हादसे में दिनेश के सिर, दाहिने हाथ और पैर में घातक चोटें आई थीं,जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
वही घायल देवीलाल के सिर और शरीर के अन्य अंगों में गंभीर फ्रैक्चर हैं। उसका उपचार फिलहाल जिला अस्पताल में जारी है और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। गुरुवार सुबह पुलिस ने दिनेश के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। गांव में मातम का माहौल हैं पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।