पिछोर। शिवपुरी जिले के पिछोर थाना सीमा मे एक विवाहिता और उसके जेठ के साथ फिल्मी स्टाइल मे लूट की वारदात की खबर मिल रही हैं। पिछोर क्षेत्र मे बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वे दिनदहाड़े लूट और फायरिंग जैसी वारदातों को अंजाम देने से भी नहीं हिचक रहे हैं। शुक्रवार की शाम पिछोर थाना क्षेत्र के बलदेवपुर और जुंगीपुर के बीच का रास्ता गोलियों की तड़तड़ाहट से गूँज उठा, जब तीन नकाबपोश लुटेरों ने बाइक पर सवार जेठ बहू को लूट लिया।
खुशी का सफर, खौफ का मंजर
दिनारा थाना क्षेत्र के गोरा गांव की रहने वाली रीना यादव अपने जेठ जानकी प्रसाद यादव के साथ बाइक पर सवार होकर अपने मायके रेवई गांव जा रही थीं। महिला के चेहरे पर मायके जाने की खुशी थी और उन्होंने अपनी बहू का सुंदर सोने का हार भी पहन रखा था। लेकिन शाम करीब 5 बजे, जब उनकी बाइक बलदेवपुर और जुंगीपुर के सुनसान रास्ते पर पहुंची, तो पीछे से काल बनकर आई एक बाइक ने उनका रास्ता रोक लिया।
फिल्मी स्टाइल में घेराबंदी और फायरिंग
तीन नकाबपोश बदमाशों ने तेजी से ओवरटेक करते हुए रीना की बाइक को बीच सड़क पर रोक लिया। जब तक जानकी प्रसाद कुछ समझ पाते, दो बदमाशों ने हाथ में थामे कट्टे उनकी कनपटी पर टिका दिए। इलाके में दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने हवा में एक राउंड फायर किया। गोली की आवाज और कट्टे की नोक देख महिला और उसके जेठ की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई।
जेवर खींचने से लहूलुहान हुई महिला
बदमाशों की नजर रीना के गहनों पर थी। एक बदमाश ने बेरहमी से रीना के गले से सोने का लौंग हार, मंगलसूत्र और एक अन्य हार झपट लिया। हद तो तब हो गई जब बदमाशों ने महिला के कान की झुमकी जबरन खींच ली, जिससे रीना का कान फट गया और खून बहने लगा। दर्द से कराहती महिला सिर्फ अपनी जान की भीख मांगती रही। लुटेरों ने धमकी दी कि यदि शोर मचाया तो जेठ को गोली मार देंगे।
एक छोटी सी चूक और पुलिस की उम्मीद
वारदात को अंजाम देकर लुटेरे बाइक पर सवार होकर हवा में हथियार लहराते हुए भाग निकले। हालांकि, भागते समय हवा के झोंके से एक बदमाश के चेहरे का नकाब सरक गया। रीना यादव का दावा है कि उन्होंने उस चेहरे को देख लिया है और सामने आने पर वह उसे पहचान सकती हैं।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पिछोर थाना प्रभारी नीतू सिंह अहिरवार बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने आसपास के इलाकों में घेराबंदी की है और संदिग्धों की तलाश जारी है। घायल महिला का प्राथमिक उपचार कराया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।