पिछोर। शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती थाना अंतर्गत शिक्षक को गोली मारकर उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। हत्या की इस जघन्य वारदात को महज इसलिए अंजाम दिया था कि आरोपित शिक्षक पूर्व में उसके चाचा को बंधक बनाने और लूट के मामले में राजीनामा नहीं कर रहा था।
उल्लेखनीय है कि सिंह लोधी सोमवार की शाम कमालपुर स्कूल में पदस्थ शिक्षक कल्याण सिंह लोधी अपने एक साथी शिक्षक अनिल लोधी के साथ बाइक पर सवार होकर स्कूल से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक अन्य बाइक पर सवार होकर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने कल्याण सिंह लोधी की बाइक की बराबरी से बाइक लगाई और कल्याण सिंह को गाली मार दी। शिक्षक को उपचार के लिए झांसी रेफर किया गया था, जहां डॉक्टरों ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया।
इस मामले में पुलिस ने रामजीलाल लोधी, नहार सिंह लोधी, प्रदीप दुबे, मुरारी लोधी, सविता लोधी निवासीगण ऊमरीकला, जितेंद्र उर्फ कल्ला निवासी सिल्लारपुर के खिलाफ हत्या का प्रकरण कायम कर लिया है। हत्या की इस जघन्य वारदात को महज इसलिए अंजाम दिया गया है।
यह था विवाद
हत्यारोपितों मुरारी लोधी ने वर्ष 2019 में मृतक शिक्षक कल्याण सिंह लोधी के चाचा और पंचायत के पूर्व सरपंच वीर सिंह लोधी को बंधक बनाकर उनके साथ लूटपाट की थी। उक्त मामले में 9 दिसम्बर को फाइनल हियरिंग होनी है। चूंकि घर में कल्याण सिंह लोधी मुखिया की भूमिका में था। ऐसे में मुरारी लोधी, लगातार कल्याण पर उक्त प्रकरण में राजीनामा के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन कल्याण राजीनामा करने के लिए तैयार नहीं था। यही कारण रहा कि मुरारी लोधी ने अपने अन्य साथियों के साथ षड़यंत्र रचकर कल्याण सिंह लोधी की गोली मारकर हत्या कर दी।