ShivpuriSamachar.com का असर,बागेश्वर की कथा के मंच पर होंगे मंदिरों के पुजारी

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी के सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल शिवपुरी समाचार ने शिवपुरी में चल रही बागेश्वर धाम की भागवत कथा के आयोजन मे हो रही एक गंभीर चूक की खबर का प्रकाशन किया था। शिवपुरी समाचार ने VIP कल्चर में कैद सनातन की सुनामी: धीरेंद्र शास्त्री की कथा में नेताओ का फोटो सेशन, मंदिर के पुजारी मंच से दूर शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया था। इस खबर का असर हुआ है। कथा से वीआईपी सोफे गायब हो चुके है वही आज मंच पर शहर के मंदिरों के पुजारी भी इस सनातन के यज्ञ मे अपनी भागीदारी देगें।

यह थी गंभीर चूक,पहले पढे क्या प्रकाशन किया था
पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री सनातन के ब्रांड एंबेसडर है,वह धर्मप्रेमी लोगों में ऊर्जा भर देते है लेकिन शिवपुरी सहित अंचल के मंदिरों में सुबह 5 बजे प्रतिदिन नहाकर भगवान की पूजा करने वाला एक आम पुजारी इस कथा के मंच से गायब है,यह वह मंदिर का पुजारी है जो आप लोगो के भगवान को सुबह स्नान कराकर तैयार करता है। अपने ठाकुरजी को भोग प्रसादी लगाता है। ठाकुर जी की नित्य सेवा करता है,ऐसे पुजारियो को इस मंच से दूर रखा गया है। यह वह पुजारी है जो सनातन की पहली मंदिर की घंटी प्रतिदिन अलसुबह बजाते है।

इस श्रीमद् भागवत कथा महा ज्ञान महायज्ञ मे आम मंदिरों के पुजारियों को उस तरह आमंत्रित नही किया गया जिस तरह शहर के वीआईपी लोगों को कार्ड  बांटकर आमंत्रित किया उन्हें वीआईपी पास दिए गए है यह शहर मे चर्चा का विषय है,शिवपुरी के मंदिरों के पुजारियो के साथ पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के साथ संवाद आयोजन का कोई कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई,यह भी सत्य है कि लाखो लोग इस कथा में प्रतिदिन आ रहे है हर व्यक्ति का मिलना संभव नहीं है लेकिन इस कथा में शहर के मंदिरो की पुजारियो के लिए विशेष प्रबंध करना था। उनको मंच पर सम्मानित करवाना था,क्योंकि वह हमारे ठाकुर जी सेवा करते है और उनके द्वारा सजाए और सांवरे ठाकुर जी से प्रतिदिन जाकर प्रार्थना करते है। सनातन की शुरुआत हमारे मंदिरों से ही होती है।

अब क्या
कथा के तीसरे तीन खबर के प्रकाशन के बाद कथा स्थल से वीआईपी कल्चर सोफे गायब दिखे,इस कारण ही बीते रोज एक विधायक और पूर्व विधायक मीडिया की कुर्सी पर बैठे दिखे। वही आज शिवपुरी के मंदिरों की पूजा करने वाले संत और पुजारी बागेश्वर धाम की कथा के मंच पर दिखाई देगें,यह घोषणा स्वयं मंच से पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने की है।